,

सोनम की साजिश : शिलॉन्ग की पहाड़ी पर राजा के साथ चढ़ाई करते नया वीडियो वायरल

indore-transport-raja-murder-sonam-meghalaya-video-nepal-plan

राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार की गई उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके तीन सहयोगियों को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजा और सोनम मेघालय की वादियों में साथ घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में राजा बिल्कुल सहज दिखाई दे रहा है, जबकि सोनम थकी और तनाव में दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो वारदात से कुछ देर पहले का है, हालांकि स्वदेश न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

नेपाल भागने की थी योजना

शिलांग पुलिस ने इस मामले में सोनम रघुवंशी के साथ राज कुशवाहा, विशाल, आनंद और अंकित को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हत्या के बाद सोनम पूरी तरह से गायब हो जाना चाहती थी और इसके लिए उसने नेपाल भागने की योजना बनाई थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अन्य आरोपियों ने उसे भागने में किस तरह मदद की।

वायरल वीडियो में दिखा तनाव

जो वीडियो सामने आया है, उसमें सोनम अपने हाथ में लकड़ी लिए आगे-आगे चलती दिखाई दे रही है, जबकि राजा उसके पीछे रिलेक्स मूड में चलता नजर आता है। सोनम के चेहरे पर थकान और तनाव साफ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी टूरिस्ट ने रिकॉर्ड किया था और बाद में एक यूजर देव सिंह ने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

पुलिस अब इस वीडियो की टाइमिंग और उसमें दिखाई दे रहे भावों के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ा रही है। हत्याकांड में कौन-कौन से कड़ियां जुड़ रही हैं और सोनम की योजना कितनी गहरी थी, इस पर पुलिस की पूछताछ जारी है।

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…