,

Indore: गुंडा बदमाशों के हौसले बुलंद, अब चलती कार में हुई महिला से छेड़छाड़, पति को भी पीटा

MP News

मध्यप्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में गुंडा बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। उनके खिलाफ भले ही शासन प्रशासन कड़ी कार्रवाई कर रही हो, बुलडोजर चलने के बाद भी उनके हौसले बुलंद है। अब मिनी मुंबई इंदौर शहर में चलती कार में विंडो में हाथ डालकर महिला से छेड़छाड़ की वारदात हुई है। बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि इतने पर भी मन नहीं भरा तो महिला के पति की जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बदमाशों ने खुद थाने पहुंचकर कार चालक के खिलाफ शिकायत कर दी। भला हो सीसीटीवी फुटेज का जिसने सच उगल दिया, वरना प्रार्थी को अपराधी करार दिया जाता।

जानकारी के अनुसार छेड़छाड़ के बाद महिला चीखी तो पति ने गाड़ी रुकवाई। नशे में धुत बदमाशों ने पति से मारपीट कर दी। कार के बोनट पर चढ़कर जमकर उत्पात मचाया। एक पक्ष ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष ने एक्सीडेंट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया है। कार चालक पर ही युवकों ने दुर्घटना की थाने में शिकायत कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद महिला और पति थाने पहुंचे। सीसीटीवी में बदमाश छेड़छाड़ और मारपीट करते स्पष्ट नजर आ रहे है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने बदमाश मोहित पर प्रकरण दर्ज किया है। मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…