,

Indore news: इंदौर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, आत्महत्या की आशंका

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

Indore news: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की एक महिला की शुक्रवार सुबह ट्रेन से टकराने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने पर जीआरपी पुलिस उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच आत्महत्या की आशंका के आधार पर कर रही है।

जीआरपी पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास एक महिला घायल हालत में मिली थी। उसकी पहचान निकिता परमार (उम्र लगभग पैंतीस वर्ष), पत्नी मुकेश परमार, निवासी कर्मा नगर बाणगंगा के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

घटना के बाद पुलिस को महिला के पास से मोबाइल फोन मिला, जिससे उसके कन्नोद में रहने वाले भाई से संपर्क किया गया। भाई ने इंदौर में रह रहे चाचा संतोष को सूचना दी। इसके बाद चाचा ने महिला के पति मुकेश को फोन किया। मुकेश ने बताया कि उस समय निकिता कमरे में नहीं थी और संभवतः बाहर गई होगी। जब वह बाहर आया तो घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला।

परिजनों के अनुसार, निकिता रात में अपने तीन माह के बेटे के साथ कमरे में सोई थी। वह कब घर से निकली और दरवाजा बाहर से बंद कर गई, इसका किसी को पता नहीं चल सका। महिला का घर घटनास्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। पति ने पुलिस को बताया कि रात में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई थी और किसी तरह के तनाव के संकेत नहीं मिले थे। कुछ दिन पहले ही निकिता मायके से लौटकर आई थी और वह किसी बीमारी से भी पीड़ित नहीं थी।

परिवार ने बताया कि निकिता की शादी को लगभग तेरह साल हो चुके थे और लंबे समय बाद उन्हें बेटा हुआ था। पति और ससुर सिलाई का काम करते हैं। सूचना मिलने के बाद कन्नोद से परिजन इंदौर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की