इंदौर मर्डर केस: राजा रघुवंशी की हत्या और चार्जशीट में सामने आए तथ्य

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या उनकी ही पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा की योजना के तहत की गई। दोनों ने शादी के कुछ ही दिनों बाद हनीमून के दौरान मेघालय में यह कांड अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने 790 पेज की चार्जशीट दर्ज की है, जिसमें आठ लोगों के नाम शामिल हैं। चार्जशीट सोहरा कोर्ट में पेश की गई है और इसमें पांच प्रमुख आरोपियों के नाम सामने आए हैं।

राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने चार्जशीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इसकी कॉपी अभी तक नहीं मिली है, लेकिन सोमवार को वे मेघालय जाकर इसे पढ़ेंगे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की और सभी को फांसी की सजा देने की अपील की।

चार्जशीट के अनुसार, हत्या की योजना सोनम और राज कुशवाहा ने मिलकर बनाई थी। दोनों की प्रेम कहानी शादी के बाद भी जारी थी। शादी के नौ दिन बाद, 23 मई को सोहरा में तीन हत्यारों ने राजा पर हमला किया, जिसमें सोनम भी मौजूद थी। हत्या के बाद राजा का शव खाई में फेंक दिया गया।

एसआईटी ने एक सप्ताह के भीतर मुख्य आरोपी सोनम, राज कुशवाहा और तीन हत्यारों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। इसके अलावा प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स, फ्लैट मालिक लोकेन्द्र तोमर और सिक्योरिटी गार्ड बलबीर अहिरवार को भी हिरासत में लिया गया।

आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) (हत्या), 238(A) (साक्ष्य मिटाना) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत केस दर्ज किया गया है। एसआईटी ने स्पष्ट किया कि हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी, जिसमें सोनम और राज कुशवाहा मुख्य जिम्मेदार हैं।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'