Indore : ई-चालान के नाम पर भेजी जा रही फर्जी APK फाइल, डाउनलोड करते ही मोबाइल पर साइबर ठगों का पूरा कब्जा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report By: Devendra Jaiswal, Edit By: Priyanshi Soni

Indore: इंदौर में साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैकिंग का एक ऐसा नया और खतरनाक तरीका अपनाया है, जिसने पुलिस विभाग समेत पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। चंदन नगर, आजाद नगर और लसुड़िया थाना क्षेत्र में पदस्थ एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन हैक होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इन्हीं पुलिसकर्मियों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर अब आम लोगों को ई-चालान के नाम पर फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं।

Indore: ई-चालान के नाम पर फैलाया जा रहा साइबर जाल

साइबर ठग पुलिसकर्मियों के मोबाइल नंबर से ऐसे मैसेज भेज रहे हैं, जिनमें ट्रैफिक ई-चालान भरने का दबाव बनाया जा रहा है। मैसेज के साथ एक APK फाइल भी भेजी जा रही है। जैसे ही कोई व्यक्ति इस फाइल को डाउनलोड कर अपने मोबाइल में इंस्टॉल करता है, उसका फोन पूरी तरह हैक हो जाता है।

मोबाइल का पूरा कंट्रोल ठगों के हाथ में

जानकारी के मुताबिक APK फाइल इंस्टॉल होते ही साइबर अपराधियों को मोबाइल का पूरा एक्सेस मिल जाता है। इसके बाद वे फोन में सेव कॉन्टैक्ट्स, ओटीपी, बैंकिंग डिटेल्स और अन्य संवेदनशील जानकारियों तक आसानी से पहुंच बना लेते हैं। यही वजह है कि एक मोबाइल हैक होने के बाद उसी फोन से जुड़े अन्य लोगों को भी फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिससे यह साइबर जाल तेजी से फैल रहा है।

पहले पुलिसकर्मी बने शिकार, अब आम नागरिक

इस साइबर ठगी का शिकार पहले एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी बने और अब आम नागरिक भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि साइबर ठगों ने पुलिसकर्मियों के मोबाइल तक पहुंच कैसे बनाई।

साइबर सेल की अपील

साइबर सेल ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आए ई-चालान या अन्य लिंक और APK फाइल को डाउनलोड न करें। संदिग्ध मैसेज मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Munger में ई-रिक्शा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Report by: MD. Athar Khan Munger: मुंगेर में लगातार हो रही ई-रिक्शा

Kota में चाकू और सरिया से हमला, युवक की हत्या

Kota: कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Middle East संकट से उड़ानें प्रभावित, हैदराबाद से आने-जाने वाली 25 फ्लाइट रद्द

Middle East: मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध जैसे हालात का असर अंतरराष्ट्रीय हवाई

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG: 1. बलरामपुर में अफीम की

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. एमपी में गर्मी का

Horoscope: 11-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल मेष राशि: आज का राशिफल आज का

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट