,

इंदौर: मां शारदा ट्रैवल्स की बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत, 38 से अधिक यात्री घायल

इंदौर: मां शारदा ट्रैवल्स की बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत, 38 से अधिक यात्री घायल

Reporter: Devendra Jaiswal, Edit By: Mohit Jain

भेरू घाट पर बड़ा सड़क हादसा

इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक बस हादसा हुआ। ओंकारेश्वर से उज्जैन जा रही मां शारदा ट्रैवल्स की यात्री बस भेरू घाट पर अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे।

3 यात्रियों की मौत, कई गंभीर घायल

हादसे में दो महिलाओं सहित तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 38 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
घायलों को सिमरोल पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर एमवाय अस्पताल, इंदौर रेफर किया गया।

ओवरटेक के दौरान बिगड़ा संतुलन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक ने भेरू घाट के मोड़ पर एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
हादसे के बाद सिमरोल थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, क्रेन की मदद से बस को बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे थे यात्री

बस में सवार अधिकांश यात्री ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे थे, जिनमें दिल्ली और अन्य शहरों से आए श्रद्धालु भी शामिल थे।
दिल्ली निवासी अनु जिंदल ने बताया कि वे परिवार सहित इंदौर से ट्रेन पकड़ने जा रहे थे, लेकिन हादसे में उनका परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही और ओवरटेक के दौरान नियंत्रण खोना माना जा रहा है।
बस मालिक और ड्राइवर से पूछताछ की जाएगी ताकि हादसे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…