Indore: देपालपुर के गांवों में बढ़ रहे डेंगु के मरीज, एक महिला की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Indore

बड़े शहरों के अलावा इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार डेंगू अपना कहर बरपा रहा है। ताजा, मामला देपालपुर के ग्राम पंचायत जलोदियापथ का है। जहां के 20 से 25 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। डेंगू के कारण एक महिला की मौत भी हो चुकी हैं, मृतक महिला की कल डिलीवरी भी हुई थी। फ्लैटनेस अधिक कम होने की वजह से महिला को बचाया नहीं जा सका।

सरपंच ने लगाए ये आरोप
सरपंच बलदेव पटेल ने बताया कि हमारे गांव में डेंगू से काफी लोग पीड़ित है। कुछ लोग महावीर हॉस्पिटल में भर्ती है कुछ लोग न्यू इंदौर हॉस्पिटल में भी भर्ती है। मैं खुद भी डेंगू के चपेट में आ गया था। डेंगू के मामले इसलिए भी बढ़ रहें हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में मलवा पड़ा हुआ है। कई जगहो पर पानी भी भरा पड़ा है।

देपालपुर के हॉस्पिटलों में डेंगू के मरीजों की भीड़
इस मामले में ब्लाक मेडिकल ऑफिसर अभिलाष सिवरिया और स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रशासन के साथ अलर्ट हो गई है जिन गांवों में अधिक डेंगू के मरीज मिल रहे है, सबसे पहले स्प्रे के माध्यम से दवाई छिड़काव का काम चालू करवा दिया है। आज मलेरिया विभाग की टीम देपालपुर पहुंची है गांव-गांव में सैंपलिंग भी करेंगे और शिविर भी लगाए जाएंगे। बीएमओ ने अपील की है की अपने घर के आसपास गढ़ों में पानी जमा नही होने दे और मलवा भी जमा नहीं होने दे, सबसे ज्यादा डेंगू इसी से फैल रहा है।

आज होगी बड़ी बैठक
डेंगू वायरस ना फेले इसी को लेकर देपालपुर एसडीएम रवि वर्मा ने आज बैठक भी बुलाई है, जिसमे पंचायत के सचिव स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और प्रशासन के लोग उपस्थित रहेंगे।

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,