,

Indore: होली के जश्न के बीच नियमों की उड़ाने वाली ‘नेउरा फार्म हाउस’ पार्टी पर आबकारी का छापा

Indore

रिपोर्टर: देवेंद्र जायसवाल

Indore रंगों के त्यौहार होली के अवसर पर शहर में आयोजित होने वाले आयोजनों पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। इसी कड़ी में इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के सख्त निर्देशों के बाद आबकारी विभाग ने खंडवा रोड स्थित नेउरा फार्म हाउस पर चल रही एक बड़ी शराब पार्टी पर दबिश दी। जांच के दौरान मौके पर भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद विभाग ने तत्काल वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की।

परमिट की आड़ में नियमों का उल्लंघन

Indore खंडवा रोड पर स्थित इस फार्म हाउस में पार्टी के लिए विधिवत FL-5 लाइसेंस लिया गया था। ड्राई डे की समाप्ति के बाद एक निश्चित समय अवधि के लिए यह अनुमति दी गई थी, लेकिन जब आबकारी टीम मौके पर पहुँची, तो स्थिति कुछ और ही निकली। सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में की गई इस जांच में पाया गया कि आयोजन स्थल पर परमिट में दर्शाई गई मात्रा से कहीं अधिक शराब रखी गई थी।

भारी मात्रा में शराब जब्त, केस दर्ज

Indore आबकारी उपनिरीक्षक आशीष जैन और उनकी टीम ने लाइसेंस की शर्तों का सीधा उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कदम उठाया। टीम ने मौके से उस अतिरिक्त मदिरा को जब्त कर लिया जो अनुमति सीमा से बाहर थी। नियमों की अवहेलना करने पर विभाग ने लाइसेंसधारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लाइसेंस का अर्थ नियमों का उल्लंघन करने की छूट कतई नहीं है।

देर रात तक पुलिस की सघन चेकिंग

Indore आबकारी विभाग की इस बड़ी कार्यवाही के साथ-साथ इंदौर पुलिस भी पूरी रात मुस्तैद रही। शहर के विभिन्न चौराहों और संवेदनशील इलाकों में देर रात तक तलाशी अभियान और चेकिंग अभियान चलाया गया। हुड़दंगियों और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर लगाम कसने के लिए पुलिस बल ने कई स्थानों पर दंडात्मक कार्यवाही की, ताकि शहर की कानून व्यवस्था और शांति बनी रहे।

Read this: Drug Trafficking: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28.621 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…