Edit by; Priyanshi Soni
India Venezuela Relations: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। यह वार्ता वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी के अमेरिका द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद दोनों नेताओं की पहली बातचीत थी।
India Venezuela Relations: द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर जोर
Spoke with Acting President of Venezuela, Ms. Delcy Rodríguez. We agreed to further deepen and expand our bilateral partnership in all areas, with a shared vision of taking India-Venezuela relations to new heights in the years ahead. @delcyrodriguezv
— Narendra Modi (@narendramodi) January 30, 2026
पीएम मोदी ने अपने X एकाउंट पर लिखा कि उन्होंने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने और विस्तार देने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने भारत-वेनेजुएला संबंधों को आने वाले वर्षों में नई ऊँचाइयों तक ले जाने की साझा दृष्टि पर भी चर्चा की।
India Venezuela Relations: व्यापार, ऊर्जा और निवेश में विस्तार के प्रस्ताव

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के बयान के अनुसार, वार्ता में व्यापार और निवेश, ऊर्जा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, कृषि और लोगों-से-लोगों के संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।
India Venezuela Relations: ग्लोबल साउथ और ऊर्जा सहयोग में महत्वपूर्ण कदम
विशेष रूप से ONGC के वेनेजुएला में निवेश और डिविडेंड पेआउट के संदर्भ में यह वार्ता ऊर्जा और व्यापार संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों नेताओं ने ग्लोबल साउथ के लिए निकट सहयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
Read also: Trump warns UK: ट्रंप ने ब्रिटेन को दी चेतावनी, ट्रंप बोले- चीन से व्यापार करना होगा खतरनाक





