भारत ने तोड़ा ट्रंप का सपना, टैरिफ के पीछे छिपी नाराजगी का दावा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

वॉशिंगटन/नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत पर 50% का अब तक का सबसे बड़ा टैरिफ लगा दिया है। अमेरिकी वित्तीय कंपनी जेफरीज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले के पीछे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत से व्यक्तिगत नाराजगी मानी जा रही है। दरअसल, भारत ने कश्मीर पर ट्रंप की मध्यस्थता की पेशकश को ठुकरा दिया था, जिससे उनका नोबेल शांति पुरस्कार का सपना अधूरा रह गया।

कश्मीर पर भारत का सख्त रुख

ट्रंप कई बार दावा करते रहे कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को रोकने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन भारत ने साफ किया कि संघर्षविराम (सीजफायर) पाकिस्तान की मांग पर हुआ था, इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी। भारत ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर किसी बाहरी देश की दखलअंदाजी स्वीकार नहीं की जाएगी।

नाराज हुए ट्रंप

जेफरीज की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के इस रवैये से ट्रंप की महत्वाकांक्षा को धक्का लगा और वे इस उपलब्धि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करने में नाकाम रहे। इसी गुस्से की झलक भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ में दिखाई देती है।

व्यापारिक रिश्तों में खटास

भारत और अमेरिका के बीच यह तनाव ऐसे समय में सामने आया है जब दोनों देश एशिया में चीन को चुनौती देने के लिए रणनीतिक साझेदारी पर जोर दे रहे थे। रिपोर्ट कहती है कि अमेरिका चाहता था कि भारत अपने कृषि और डेयरी सेक्टर को विदेशी कंपनियों के लिए खोले। लेकिन भारत ने इन संवेदनशील क्षेत्रों को बचाने का निर्णय लिया, क्योंकि यही सेक्टर देश की 40% आबादी को रोजगार देता है। नतीजा यह हुआ कि मार्च से चल रही व्यापार वार्ताएं ठप पड़ गईं।

भारत का साफ संदेश

भारत ने यह दिखा दिया है कि वह अपने राष्ट्रीय हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा—चाहे मसला कश्मीर का हो या किसानों का। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इस टकराव का असर भारत-अमेरिका रिश्तों और वैश्विक व्यापार पर लंबे समय तक देखने को मिल सकता है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या दोनों देश इस तनाव को कम करने के लिए कोई रास्ता निकाल पाते हैं या नहीं।

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार

Madhya Pradesh में ‘जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन’ अभियान, 4 जंगली भैंसे छोड़े, 50 और लाने की तैयारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन को नई गति

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

Report by: Bhuwan Singh Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा

Varanasi वाराणसी दौरा: पीएम मोदी काशी को देंगे 6300 करोड़ की सौगात, ‘अमृत भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Varanasi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे