,

IND vs SA 3rd T20: सेंचुरियन के मैदान में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम खेलेगी अपना तीसरा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट

- Advertisement -
Ad imageAd image
IND vs SA 3rd T20

भारतीय टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे में है। जहां दोनों ही टीम के बीच कड़े मुकाबले देखे जा रहे हैं। पहले मैच को भारत ने, तो दूसरे मैच को साउथ अफ्रीका ने जीता। दोनों टीम 4 मैचों की इस टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं। बुधवार को सेंचुरियन के मैदान में दोनों टीमें फिर आमने – सामने होंगी। यह मैच दोनों की टीमों के लिए अहम होगा क्योंकि जो भी इस मैच को जीतेगा उसे सीरीज में बढ़त मिल जाएगी। ऐसे में जानना जरूरी है कि पिच रिपोर्ट क्या कहती है?

कैसी है सेंचुरियन की पिच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच सेंचुरियन के मैदान में खेला जाएगा। यहां कि पिच बाकी तीनों मैदानों से भिन्न है। इस पिच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों अच्छी होती है। इस मैदान में जहां एक ओर करीब 9 के रन रेट से पिटाई भी होती है तो दूसरी ओर हर 17 गेंद में विकेट भी गिरता है। यहां स्पीनर्स थोड़ा दिक्कत हो सकती है।

इस मैदान में कैसा है भारत का प्रदर्शन
सेंचुरियन के मैदान में भारत और साउथ अफ्रीका दोनों का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। इस मैदान में भारत और दक्षिण के 14 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 8 में टीम इंडिया तो 6 में मेजबान टीम ने जीत हासिल की है।

दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, पैट्रिक क्रूगर, मार्को जानसन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, नकाबायोमजी पीटर, मिहलाली मपोंगवाना, डोनोवन फरेरा, ओटनील बार्टमैन, रीजा हेंड्रिक्स

भारतीय क्रिकेट टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, आवेश खान, जितेश शर्मा, विजयकुमार विशक, रमनदीप सिंह, यश दयाल

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक