,

IND vs NZ 2nd T20: आज शाम 7 बजे रायपुर में मैच, टीम इंडिया का ये होगा प्लान !

IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है, जबकि न्यूजीलैंड की नजर सीरीज में बराबरी करने पर होगी।

IND vs NZ 2nd T20: टी20 वर्ल्ड कप से पहले अहम सीरीज

यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दोनों टीमों की आखिरी टी20 सीरीज है, जिसे ड्रेस रिहर्सल के तौर पर देखा जा रहा है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत हासिल की थी, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम वापसी करने में सक्षम मानी जा रही है।

IND vs NZ 2nd T20

कहां और कितने बजे होगा मैच
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मुकाबला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • टॉस: शाम 6:30 बजे
  • मैच शुरू: शाम 7:00 बजे

अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होने के कारण उम्मीद है कि मैच लगभग साढ़े दस बजे तक समाप्त हो जाएगा।

IND vs NZ 2nd T20: जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त मजबूत करना चाहेगी, वहीं कीवी टीम पलटवार की पूरी कोशिश करेगी। दोनों ही टीमें कुछ खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही हैं, ऐसे में मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है।

IND vs NZ 2nd T20:

IND vs NZ 2nd T20: संभावित टीमें

भारत:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड:
डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी समेत अन्य खिलाड़ी

Chanakya Neeti: 5 बातें जो हर बिजनेसमैन को बना सकती हैं सफल, कारोबार में इन गलतियों से बचना जरूरी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…