,

IND vs NZ 2nd T20I: रायपुर में आज टकराएगी भारत-न्यूजीलैंड की टीम, अक्षर पटेल के नाम पर सस्पेंस

IND vs NZ 2nd T20I

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा और मैच 7:00 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया पहले वनडे में जीत के साथ सीरीज में 1-0 से आगे है।

IND vs NZ 2nd T20I: अक्षर पटेल की चोट, कुलदीप यादव को मौका

पहले मैच में चोटिल हुए स्पिन-ऑलराउंडर अक्षर पटेल का आज खेलना मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में भारतीय टीम की प्लेइंग-XI में बदलाव की संभावना है। पिच की स्थिति को देखते हुए चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। रायपुर की पिच स्पिनरों के लिए मददगार रहने की उम्मीद है।

IND vs NZ 2nd T20I

टीम इंडिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 28 टी-20 मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया ने 15 मैच जीते, जबकि कीवी टीम ने 10 मैच अपने नाम किए। 2 मैच का परिणाम नहीं निकला और 1 मैच टाई रहा। होम वैन्यूज पर भारत की जीत का प्रतिशत 66% है।

अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती चमके
भारत की ओर से अभिषेक शर्मा सीरीज में टॉप स्कोरर हैं, उन्होंने पहले मैच में 84 रन बनाए। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से जैकब डफी ने गेंदबाजी में 2 विकेट लिए, जबकि ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी में प्रभावी रहे।

IND vs NZ 2nd T20I: पिच और मौसम रिपोर्ट

रायपुर की पिच संतुलित रहने की संभावना है। शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद मिलेगी, जबकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल का फायदा मिलेगा। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होगी और स्पिनरों को फायदा मिलेगा।
मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हवा 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

IND vs NZ 2nd T20I

संभावित प्लेइंग-XI
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमिसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…