IND vs BAN: पहले दिन भारत ने बनाए 339 रन, अश्विन ने शतक तो जड़ेजा और यशस्‍वी ने लगाए अर्धशतक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND vs BAN

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। मैच में टॉस बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शांतो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जिसमें पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 339 रन बना लिए हैं।

भारत की खराब शुरूआत
शुरूआती मैच में टीम इंडिया शुरूआत भले ही थोड़ी खराब रही लेकिन बाद में अश्विन और जड़ेजा मैच के हीरो बनकर सामने आए। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने छह रन बनाए तो वहीं, लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि शुभमन गिल का बल्ला एकदम फ्लॉप रहा और वह खाता भी नहीं खोल सके। केएल राहुल भी पहली पारी में प्रभावित नहीं कर सके और 16 रन बनाकर छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। अश्विन 112 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 102 रन और जडेजा 117 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों के सहारे 86 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। बांग्लादेश के लिए महमूद ने चार विकेट तो नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

चेपॉक में अश्विन का लगातार दूसरा शतक
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले टेस्ट की पहली पारी के पहले दिन ही शतक जड़ा। अश्विन ने टेस्ट करियर का छठा सैकड़ा पूरा करने के लिए 108 गेंदें ली। अश्विन ने 2021 में पिछली बार चेन्नई में खेलते हुए भी शतक जड़ा था और अब तीन साल बाद एक बार फिर उनके बल्ले से घरेलू मैदान पर शतक निकला है। अश्विन ने जडेजा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 190 रनों की साझेदारी कर ली है। जडेजा दूसरे छोर पर 83 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों की शानदार साझेदारी के दम पर भारत ने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।भारतीय ओपनर यशस्‍वी जयसवाल ने अ‍र्धशतकीय पारी खेली उन्‍होनें अपनी पानी में 56 रन बनाए जिनमें 9 चौके शामिल हैं।

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'

Ujjain : उज्जैन में गूंजा ‘निजीकरण विरोधी’ नारा, आज देशव्यापी हड़ताल में सड़कों पर उतरे श्रमिक

रिपोर्टर: विशाल दुबे Ujjain : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और सिटी ट्रेड यूनियन

Datia: जमीन के लालच में कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, आरोपी हिरासत में

Report: Vijay Datia (मध्य प्रदेश): जिले के जिगना थाना क्षेत्र के अंतर्गत

देशभर में Coal Workers Strike: चार लेबर कोड के विरोध में खदानों में कामकाज ठप

एसईसीएल बैकुंठपुर समेत देशभर के कोयला उद्योग में मजदूरों का आक्रोश अब

दुर्ग के रॉयल एकेडमी स्कूल में Expired Food Controversy

Expired Food Controversy: दुर्ग जिले के ग्राम Pauwara में संचालित रॉयल एकेडमी