,

Ind vs Aus 1st Test Day 1: पहले 150 में ऑलआउट हुई टीम इंडिया फिर गेंदबाजों ने मचाया कहर,रोमांचक हुआ मुकाबला

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ind vs Aus 1st Test Day 1

Ind vs Aus 1st Test Day 1: भारत और ऑस्ट्रेलिया की चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शुरू हो हई है। शुक्रवार को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया के पहले मुकाबले का पहला दिन काफी रोमांच भरा रहा। भले ही भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के पहले मैच की पहली पारी में 150 रन पर ऑलआउट हो गई है, लेकिन भारतीय गेंदबाजो ने शानदार वापसी करते हुए मैच में जान डाल दी।

भारतीय कप्‍तान जसप्रीत बुमराह ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से ऑस्‍ट्रेलियन टीम को धराशायी कर दिया।

67/7 पर लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलिया

भारत की घातक गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में सिर्फ 67 रन पर 7 विकेट गंवा दिए। क्रीज पर फिलहाल एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क संघर्ष कर रहे हैं।

बुमराह ने बरपाया कहर, ऑस्ट्रेलिया घुटनों पर

जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने मैच में अब तक 4 विकेट लेकर अपना जलवा दिखाया। उनकी शानदार गेंदबाजी ने विपक्षी बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया।

बुमराह के शिकार:

पैट कमिंस (3) – बुमराह ने सटीक यॉर्कर से पंत के हाथों कैच करवाया।
स्टीव स्मिथ (0) – स्मिथ को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा।
नाथन मैकस्वीनी (10) – बुमराह की गेंद पर उन्होंने बल्ला अड़ाया और आउट हो गए।
मिचेल मार्श (6) – बुमराह ने उन्हें बेहतरीन गेंद से चलता किया।
मार्नस लाबुशेन (2), मिचेल मार्श (6), ट्रैविस हेड (11), स्टीव स्मिथ (0), उस्मान ख्वाजा (8) और नाथन मैकस्वीनी (10) भी पवेलियन लौट गए। भारत के लिए अब तक जसप्रीत बुमराह ने 4, मोहम्मद सिराज ने 2, और हर्षित राणा ने 1 विकेट झटका।

आगे का खेल होगा और भी रोमांचक!
अब देखना यह होगा कि क्‍या कल सुबह यानी मैच के दूसरे दिन बुमराह का कहर जारी रहेगा या ऑस्ट्रेलिया की टीम वापसी करेगी? क्रिकेट प्रेमियों की हर गेंद, हर रन और हर विकेट पर नजरें रहेंगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक