,

विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका, जानें क्यों अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरा यह पार्षद…?

- Advertisement -
Ad imageAd image
In Sonipat, District Councilor raised a hue and cry against the government in a unique way.

हरियाणा में जिला पार्षद लगातार सरकार के सामने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए नज़र आ रहे हैं, और आज सोनीपत के लघु सचिवालय के बाहर धरना स्थल पर जिला पार्षद संजय बड़वासनी का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला, संजय बड़वासनी जिला पार्षदों की मांग को लेकर अर्धनग्न और खुद को बेड़ियों से जड़े हुए नजर आए और सरकार के सामने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

आप अपनी टीवी स्क्रीन पर जिस शख्स को देख आप रहे हो इसे जनता ने चुनाव में जीताकर भेजा ताकि यह अपने वार्ड के विकास कार्यों में सरकार और जनता का माध्यम बन सके, लेकिन काफी लंबे समय से हरियाणा में जिला पार्षद सरकार के सामने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते आ रहे हैं लेकिन सरकार ने इनकी मांगे पूरी नहीं की है, जिसके चलते आज इसने अर्धनग्न होकर और खुद को बेड़ियों से जड़कर लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया और सरकार से लंबित मांगों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने बताया कि जनता ने हमे विधायक और सांसद की तरफ चुनकर भेजा है ताकि हम अपने वार्ड का विकास करवा सकें, लेकिन सरकार हमें ग्रांट नहीं दे रही है और जितनी दे रही है उसमें विकास कार्यों करवाना संभव नहीं हो पा रहा है, हमारी मांग है कि एक करोड़ रुपए सालाना ग्रांट दी जाए और विधायक और सांसद जैसे भत्ते हमारे लिए भी लागू हो।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति