,

हल्द्वानी National Games में असम से जीता मैच तो उत्तराखंड ने दिल, खचाखच भरा रहा स्टेडियम

In Haldwani National Games, Assam won the match and Uttarakhand won the match, the stadium was packed.

हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में आज उत्तराखंड और असम के बीच मेंस फुटबॉल मैच खेला गया। दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा, लेकिन जीत अंत में असम की हुई। असम ने यह मैच एक गोल से जीता, और एक बार फिर से उत्तराखंड की टीम को निराशा हाथ लगी है। आज खचाखच भरे दर्शकों के बीच हुए इस मैच में असम और उत्तराखंड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले हाफ में असम की टीम ने गोल करके शुरुआती बढ़त बना ली थी, उत्तराखंड की टीम को कई बार गोल करने की मौके मिले लेकिन किस्मत में उनका साथ नहीं दिया, अच्छे डिफेंस के दम पर असम की टीम ने उत्तराखंड की टीम को एक गोल से मैच हरा दिया है। असम के खिलाड़ियों ने पत्रकारों से बात करते हुए उत्तराखंड की टीम की जमकर तारीफ की और उनकी खेल के बारे में बताते हुए कहा कि उत्तराखंड की टीम ने उनके साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि उत्तराखंड इतना बेहतर खेलेगी, उन्होंने फुटबॉल ग्राउंड और खेलों का आयोजन करने वाले मैनेजमेंट और खेल विभाग सहित प्रशासन की जमकर तारीफ की है, खिलाड़ियों ने कहा यहां की व्यवस्थाओं से वह पूरी तरह से संतुष्ट हैं उत्तराखंड के अंदर आकर वह सुखद अनुभव महसूस कर रहे हैं।

2011 से 2025 तक: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर लंबे समय बाद नॉकआउट जीत

आज की टॉप 10 खबरें – मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़[18 March 2025]

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…