बेंगलुरु में महिला ने ऑटो चालक को चप्पल से पीटा, बाद में मांगनी पड़ी माफ़ी, जानें पूरी कहानी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बेंगलुरु (कर्नाटक): राज्य की राजधानी बेंगलुरु में भाषा को लेकर एक और विवाद सामने आया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला को ऑटो चालक को चप्पल से मारते हुए देखा जा सकता है, लेकिन कुछ ही समय बाद वही महिला और उसका पति उस ऑटो चालक और उसके परिवार से माफी मांगते हुए नजर आते हैं।

क्या है मामला?

यह घटना बेंगलुरु के बेलंदूर क्षेत्र की बताई जा रही है। एक महिला और उसका पति बाइक पर सवार थे, तभी उनकी ऑटो रिक्शा चालक से टक्कर जैसी स्थिति हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि ऑटो ड्राइवर गलत दिशा से आया और उसकी बाइक को नुकसान पहुंचा सकता था। महिला गर्भवती थी, इसलिए उसने स्थिति को लेकर नाराजगी जताई।

दूसरी ओर, ऑटो चालक का कहना है कि बाइक सवार दंपति अचानक सामने आ गए और किसी तरह उसने उन्हें बचा लिया। जब ड्राइवर ने महिला के पति से कन्नड़ में सावधानी से चलने की बात कही, तो महिला भड़क गई और बहस शुरू हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते इतनी बिगड़ गई कि महिला ने ऑटो चालक को चप्पल से मारना शुरू कर दिया। ड्राइवर ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

माफी मांगने की नौबत क्यों आई?

घटना के बाद ऑटो चालक ने यह मामला अपनी यूनियन तक पहुंचाया। यूनियन के सदस्य मौके पर पहुंचे और मामले को समझाया। उन्होंने महिला और उसके पति से कहा कि वे कर्नाटक, कन्नड़ भाषा, और यहां के लोगों के सम्मान में माफी मांगें।

इसके बाद महिला और उसके पति ने सार्वजनिक रूप से ऑटो चालक और उसके परिवार से माफी मांगी। वीडियो में उन्हें ड्राइवर के पैरों में झुककर क्षमा मांगते हुए देखा गया। दंपति ने कहा कि वे कर्नाटक के लोगों और कन्नड़ संस्कृति का आदर करते हैं और आगे से ऐसी गलती नहीं दोहराएंगे।

दंपति ने क्या कहा?

माफी मांगते हुए महिला और उसके पति ने कहा:
“हम सभी कन्नड़ लोगों से क्षमा याचना करते हैं। हम बेंगलुरु और इसके लोगों से प्रेम करते हैं और यहां के ड्राइवरों का सम्मान करते हैं। हमें यहां का वातावरण बेहद पसंद है।”

इस मामले को लेकर किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय