,

IMD Weather Update: दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, जानें कहां होगी बारिश और कहां पड़ेगी तेज गर्मी

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में जहां एक ओर भीषण गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है, वहीं कुछ राज्यों में बारिश ने थोड़ी राहत दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में अगले कुछ दिनों के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह हल्की ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई। बीते शनिवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में अच्छी खासी बारिश हुई थी, लेकिन इसके बाद बढ़ती उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। साथ ही आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है। 19 से 24 मई के बीच दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा और लू का असर जारी रहेगा। नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में भी 24 मई तक बारिश हो सकती है। लखनऊ में तापमान 28 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

बिहार में बारिश का पूर्वानुमान

IMD ने 19 से 22 मई तक बिहार के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है। खासतौर पर उत्तरी और पूर्वी बिहार में मौसम अधिक सक्रिय रहने वाला है। इस दौरान लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ेगा।

अन्य राज्यों में मौसम का मिजाज

  • पंजाब और हरियाणा में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 41 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।
  • मध्य प्रदेश के पश्चिमी जिलों में लू चलने की आशंका है, जबकि पूर्वी हिस्सों में गर्जना के साथ हल्की बारिश संभव है। भोपाल में तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है।
  • राजस्थान के कई क्षेत्रों में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है।
  • गुजरात में 24 मई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
  • छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और अन्य जिलों में बिजली के साथ गरज-चमक हो सकती है। राज्य में तीन दिन का येलो अलर्ट लागू है।
  • पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी गर्जन, तेज हवाओं और बारिश का पूर्वानुमान है।

बेंगलुरु में भारी बारिश से जलभराव

बेंगलुरु में रविवार रात हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। खासकर होरमाऊ इलाके के श्री साईं लेआउट में जल स्तर इतना बढ़ गया कि पानी घरों के अंदर घुस गया। हर साल यहां के निवासी इसी तरह की परेशानी झेलते हैं, इसलिए मानसून में कई लोग अस्थायी रूप से अन्य इलाकों में चले जाते हैं। इसके अलावा HBR लेआउट और शांति नगर में भी जलभराव देखा गया, हालांकि फिलहाल बारिश रुकने से जल स्तर में कमी आई है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…