चंबल नदी से अवैध रेत खनन, खनिज विभाग ने पकड़ी पांच फाइटर मशीनें, माफियाओं की तलाश जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: मूलचंद खींची

नीमच: चंबल नदी के गांधीसागर जलाशय के बैकवॉटर क्षेत्र में रेत माफियाओं की सक्रियता लगातार बनी हुई है। यहां माफिया आधुनिक मशीनों के जरिए नदी के अंदर से अवैध रूप से रेत निकाल रहे थे। मंगलवार को खनिज अधिकारी भावना सेंगर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई, जिसमें पांच नावनुमा फाइटर मशीनों को जब्त किया गया। इन मशीनों के जरिए भारी मात्रा में रेत निकाली जा रही थी।

लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद खनिज विभाग ने यह कार्रवाई की। इस दौरान कई नावें नागदा की ओर भाग निकलीं, जिन तक टीम नहीं पहुंच सकी। जब्त की गई पांच फाइटर मशीनों को कटर और जेसीबी की मदद से नष्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह माफिया लंबे समय से गांधीसागर बैकवॉटर क्षेत्र से अवैध रूप से रेत निकालकर मंदसौर जिले के संजीत और नीमच जिले के कुंडला-खानखेड़ी तक सप्लाई कर रहे थे।

भाजपा नेता का नाम आया सामने

खनिज विभाग की इस कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया। मौके से कुछ कर्मचारी पकड़े गए हैं, वहीं नदी किनारे कई स्थानों पर रेत के ढेर भी मिले हैं। अवैध रूप से निकाली गई यह रेत नीमच और मंदसौर जिलों में ऊंचे दामों पर बेची जाती थी। इस मामले में नीमच जिले के नागदा नामक व्यक्ति का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश में खनिज विभाग जुटा हुआ है।

अत्याधुनिक तरीकों से हो रहा था रेत खनन

खनिज अधिकारी भावना सेंगर के अनुसार, माफिया अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर नदी से रेत निकाल रहे थे। फाइटर मशीनों को नाव में लगाकर पाइप के माध्यम से पानी के अंदर से रेत खींची जाती थी, फिर नाव के जरिए इसे किनारे लाया जाता था। इसके बाद जेसीबी की मदद से आसपास के इलाकों में रेत की सप्लाई की जाती थी।

इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में खलबली मच गई है, और प्रशासन अब मुख्य आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास कर रहा है।

यूक्रेन 30 दिन के युद्धविराम के लिए तैयार, अब रूस के फैसले का इंतजार..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में