,

Illegal Encroachment Action: सरगुजा में अवैध कब्जे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर

Illegal Encroachment Action

Illegal Encroachment Action: तुरपानी स्थित रिजॉर्ट से हटाया गया अवैध कब्जा

Illegal Encroachment Action: सरगुजा जिले में अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। डबरीपानी के बाद अब अंबिकापुर शहर के तुरपानी इलाके में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाया और शासकीय जमीन को कब्जा मुक्त कराया।

सुबह से ही प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचा। जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। जानकारी के अनुसार रिजॉर्ट संचालक राजेश गुप्ता द्वारा करीब 45 डिसमिल शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था।

लंबे समय से इस मामले को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के बाद राजस्व विभाग ने जांच की, जिसमें सरकारी जमीन पर कब्जा पाए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन ने नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई को अंजाम दिया।


Illegal Encroachment Action: पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान, प्रशासन सख्त

कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी की गई।

मामले को लेकर एसडीएम बन सिंह नेताम ने बताया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे नियमानुसार हटाया गया है। उन्होंने कहा कि कब्जा मुक्त कराई गई जमीन का उपयोग भविष्य में शासकीय कार्यों और जनहित के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।

READ ALSO: Chanakya Niti : सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपनाएं चाणक्य की ये नीतियां, रिश्ते में बनी रहेगी मिठास

सरगुजा जिले में लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाइयों से यह साफ संकेत मिल रहा है कि प्रशासन अब सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। आने वाले दिनों में भी जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहने की संभावना है।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…