आईजीपी रामगोपाल गर्ग ने सोनपुरी हत्याकांड स्थल का किया निरीक्षण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IGP Ram Gopal Garg inspected the Sonpuri massacre site

फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के दिए सख्त निर्देश

बेमेतरा: दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने जिले के दौरे पर पहुंचकर सोनपुरी गांव में हुई हत्या की घटना का संज्ञान लेते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने फरार आरोपी सोहन राजपूत (वर्मा), उम्र 30 वर्ष की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत

आईजीपी रामगोपाल गर्ग जब बेमेतरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे तो उन्हें वहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे पुलिस चौकी संबलपुर अंतर्गत ग्राम सोनपुरी पहुंचे, जहां हाल ही में एक युवती की हत्या की घटना हुई थी। उन्होंने घटना स्थल का गहन निरीक्षण किया और परिस्थितियों की जानकारी ली।

पीड़ित परिवार से मुलाकात और भरोसा

आईजीपी गर्ग ने मृतिका के पिता और परिजनों से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की और इस दुःखद घटना पर गहरी संवेदना जताई। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और न्याय की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

उच्चस्तरीय बैठक में दिए निर्देश

पुलिस चौकी संबलपुर में राजपत्रित अधिकारियों एवं विशेष जांच दल के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में फरार आरोपी की संभावित लोकेशनों, तकनीकी निगरानी और अन्य पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
आईजीपी गर्ग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि:

  • आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं
  • जांच में तेजी लाई जाए और न्याय की प्रक्रिया में कोई देरी न हो
  • जिला स्तर पर समन्वय बनाए रखते हुए निगरानी बढ़ाई जाए

इन अधिकारीयों की रही उपस्थिति

इस दौरान बेमेतरा पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहु, जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, और विशेष जांच टीम के सदस्य मौजूद रहे।


Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

12 April 2026 Horoscope

12 April 2026 Horoscope : रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत