एसटीएफ पर अगर इतना ही भरोसा है तो बहराइच भेजिए…यूपी सरकार पर अखिलेश यादव का करारा प्रहार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

समाजावादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन से लेकर उत्तरप्रदेश में एसटीएफ के एक्शन पर भी बात की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भेड़ियों का आतंक अभी भी खत्म नहीं हुआ है, जानवरों के हमले लोगों को प्रशासन नहीं बचा रही है। इसी को लेकर आज अखिलेश ने कहा है कि सरकार अगर आदमखोर भेड़ियों को नहीं ढूंढ पा रही है तो ठोंको नीति के तहत एसटीएफ को भी इसमें लगाना चाहिए।

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि एसटीएफ पर अगर इतना ही भरोसा है तो बहराइच भेजिए। एसटीएफ में सबसे ज्यादा जौनपुर के लोगों की पोस्टिंग हो रही है। ऐसा क्यों हो रहा है?उन्होंने कहा कि बीजेपी इतना बुरा हारेगी की आप कल्पना नहीं कर सकते हैं। लोग चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। बीजेपी पहले अपना भस्मासुर ढूंढे। अभी हरियाणा और महाराष्ट्र सब हारेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि, “वन नेशन वन इलेक्शन बड़ी साजिश है। इसके चलते हमको आपको उलझाने की कोशिश की जा रही है। महिला आरक्षण पर कितनी बात हुई, क्या महिला आरक्षण लागू हो गया? वन नेशन – इलेक्शन पर 18626 पेज की रिपोर्ट थी,191 दिनों में पूरी हुई, यानी एक दिन में लगभग 100 पेज..अब इसी से पता चलता है कि कितनी चर्चा हुई होगी, असल मे ये भाजपा की रिपोर्ट है, वन नेशन,वन इलेक्शन वन डोनेशन।”

सपा पर माफिया को संरक्षण देने के आरोप पर अखिलेश यादव ने कहा कि, “उत्तर प्रदेश सरकार को सबसे पहले टॉप 10 माफियाओं की सूची जारी करनी चाहिए और बताना चाहिए कि वो किस दल में हैं। ये (योगी आदित्यनाथ) पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने खुद के मुकदमे वापस लिए हैं।”

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली

Ram Navami Festival Bhilai: भिलाई में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान

Ram Navami Festival Bhilai: 41वें वर्ष में प्रवेश, श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान

Toxic: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, 19 मार्च को होगी रिलीज

Toxic: कन्नड़ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स'

Kathmandu के पास त्रिशूली नदी में देर रात बस हादसा, 18 लोगों की मौत

Kathmandu: नेपाल के काठमांडू से करीब 90 किलोमीटर दूर एक दर्दनाक सड़क

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: भोपाल के स्नूकर क्लब

Horoscope: 23-02-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन.. Horoscooe: मेष राशि