,

“तुम्हें हमेशा दिल के करीब रखूंगा”: शेफाली जरीवाला के एक्स-हसबैंड हरमीत सिंह का भावुक संदेश, अंतिम संस्कार से न होने की बताई वजह

BY: Yoganand Shrivastva

बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की असामयिक मृत्यु से पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया, जहां पति पराग त्यागी, उनके करीबी दोस्त, इंडस्ट्री के कलाकार और राखी भाई हिंदुस्तानी भाऊ ने उन्हें विदाई दी। इस अंतिम यात्रा में मीका सिंह सहित कई नामचीन चेहरों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लेकिन उनके पूर्व पति हरमीत सिंह की अनुपस्थिति ने कई सवाल खड़े किए। अब हरमीत ने एक भावुक नोट साझा कर इसका कारण स्पष्ट किया है।


हरमीत सिंह ने क्यों नहीं लिया हिस्सा?

शेफाली के एक्स-हसबैंड और म्यूजिक जोड़ी “मीट ब्रदर्स” के सदस्य हरमीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वे इस समय यूरोप में हैं, जिसके चलते वे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने लिखा:

“यूरोप में होने के कारण शेफाली की अंतिम विदाई में शरीक न हो पाना मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है।”

उन्होंने इस कठिन घड़ी में शेफाली के माता-पिता, बहन और पति पराग त्यागी के प्रति संवेदना भी जताई और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।


“बहुत जल्दी चली गई…”

हरमीत ने अपने पोस्ट में लिखा:

“बहुत जल्दी चली गई… तुम हमेशा मेरे दिल के करीब रहोगी। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे।”

हरमीत सिंह और शेफाली की शादी साल 2004 में हुई थी, लेकिन कुछ सालों में ही यह रिश्ता तनावपूर्ण विवादों और कानूनी लड़ाइयों के चलते टूट गया।


दूसरी शादी और पराग त्यागी

शेफाली ने बाद में टीवी एक्टर पराग त्यागी के साथ रिश्ते की शुरुआत की और चार साल की दोस्ती के बाद दोनों ने 2014 में विवाह कर लिया। पराग ने शेफाली के अंतिम संस्कार में सक्रिय भूमिका निभाई और उन्हें दुल्हन की तरह सजाकर अंतिम विदाई दी।


अंतिम यात्रा और ओशिवारा श्मशान घाट

शेफाली की अंतिम यात्रा उसी ओशिवारा श्मशान घाट से निकली, जहां बिग बॉस 13 के उनके साथी सिद्धार्थ शुक्ला का भी अंतिम संस्कार हुआ था। सिद्धार्थ की 2021 में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। शेफाली और सिद्धार्थ दोनों ही बिग बॉस 13 का हिस्सा रहे थे।


हरमीत सिंह का करियर

हरमीत, मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी मीट ब्रदर्स का हिस्सा हैं। उनके हिट गानों में शामिल हैं:

  • ‘बेबी डॉल’ (रागिनी एमएमएस 2)
  • ‘चिट्टियां कलाइयां’ (रॉय)
  • ‘मैं तेरा बॉयफ्रेंड’, ‘पिंक लिप्स’ आदि।

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही