,

भिलाई में नजर आया लकड़बग्घा, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Hyena spotted in Bhilai, forest department started rescue operation

संवाददाता: विष्णु गौतम

भिलाई शहर के टाउनशिप क्षेत्र में लकड़बग्घा (हाइना) देखे जाने के बाद सनसनी फैल गई है। यह घटना 27 मई की देर रात की है, जब राहगीरों ने इस जंगली जानवर को घूमते हुए देखा और उसका वीडियो बनाकर वन विभाग को भेजा। वीडियो के सामने आते ही वन विभाग हरकत में आ गया है और दो अलग-अलग रेस्क्यू टीम बनाकर सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

वन विभाग के अधिकारी दिनेश कपिल ने लकड़बग्घे के देखे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और जल्द ही इसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा।

पहले भी आई थी तेंदुए की खबर

यह पहला मौका नहीं है जब भिलाई जैसे शहरी क्षेत्र में जंगली जानवर की मौजूदगी की बात सामने आई है। कुछ समय पहले तेंदुआ देखे जाने की भी खबरें आई थीं, हालांकि वन विभाग ने तब इन खबरों को खारिज कर दिया था। अब लकड़बग्घा की मौजूदगी ने एक बार फिर स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है।

वन विभाग की अपील

वन विभाग ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि यदि लकड़बग्घा नजर आए, तो तुरंत विभाग के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और उसे किसी प्रकार की क्षति पहुँचाने की कोशिश न करें, क्योंकि वन्य प्राणियों को नुकसान पहुँचाना कानूनन अपराध है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि लकड़बग्घा स्वभाव से आमतौर पर इंसानों से दूरी बनाकर चलता है, लेकिन अचानक दिखने पर घबराहट या उत्तेजना से वह आक्रामक हो सकता है, इसलिए शांति बनाए रखें और बच्चों को अकेले बाहर न भेजें।

रेस्क्यू जारी

वन विभाग की टीमें इलाके में सीसीटीवी फुटेज, पदचिह्न और अन्य सुरागों की मदद से लकड़बग्घे की तलाश कर रही हैं। विभाग जल्द ही इसे पकड़ने में सफलता की उम्मीद कर रहा है।

Seva Sankalp Abhiyan: अंबिकापुर में बीजेपी ने जारी किया रोडमैप, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कई कार्यक्रम

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा अभियान अंबिकापुर

Mori Road Accident: मोरी में बड़ा सड़क हादसा, वाहन में सवार 10 लोगों में एक की मौत; 8-9 घायल

Mori Road Accident: खन्यासिणि गांव के पास हुआ सड़क हादसा उत्तराखंड के

AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को दिया 295 रन का टारगेट, रेनशॉ का शतक

AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे

CM Yogi Adityanath: बुलंदशहर पहुंचे सीएम योगी, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

संवाददाता: सुरेश भाटी CM Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sanjukta Parashar: CRPF में पहली महिला IG बनीं संजुक्ता पाराशर, CoBRA की कमान संभालेंगी

Sanjukta Parashar को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF में इंस्पेक्टर जनरल

Service Sankalp Campaign: 17 सितंबर से छिंदवाड़ा में गूंजेगा ‘सेवा का संकल्प’

जिला ब्यूरो चीफ राकेश Service Sankalp Campaign के तहत भारतीय जनता पार्टी

Medical Store Action : गरियाबंद में मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, गैर-डिग्रीधारी के इंजेक्शन लगाने का मामला

Medical Store Action : गरियाबंद जिले के सरनाबहाल में गैर-डिग्रीधारी व्यक्ति द्वारा