,

महाकुंभ 2025: सनातन संस्कृति की ऊर्जा की शक्ति, आज से ही संगम तट पर उमड़ने लगा जनसैलाब

- Advertisement -
Ad imageAd image
Maha Kumbh's grand confluence, crowd of devotees gathered

संगम तट पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम

MahaKumbh nagar: प्रयागराज में वैसे तो कल यानि 14 जनवरी से त्रिवेणी तट गंगा, युमुना और लुप्त सरस्वती नदी के पावन संगम तट पर पहले शाही स्नान की विधिवत शुरूआत होगी, लेकिन एक दिन इसके ही सोमवार को पूर्णिमा थी। पूर्णिमा पर प्रथम स्नान हुआ। मंगलवार को भी दिन की पो फटते ही संगम तट पर श्रद्धालु का आना शुरू हो गया। संगम तट पर लाखों की तादाद में लोग स्नान ध्यान और पूजन कर रहे हैं।

संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बता दें, आधी रात से ही श्रद्धालु मेला क्षेत्र में विभिन्न रास्तों से आ रहे हैं। संगम तट पर भीड़ बढ़ने लगी है, हर-हर गंगे और जय गंगा मैया, जय भोलेनात के जय घोष के बीच स्नान चल रहा है। उजाला होते होते संगम तट पर स्नानार्थियों से पट गया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ का प्रयागराज में शुभारंभ हो रहा है। अनेकता में एकता की अनुभूति के लिए आस्था एवं आधुनिकता के महासंगम में महासाधना एवं पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी पूज्यनीय सन्तों, श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करता हूं। माँ गंगा आप सभी की मनोकामना पूरी करें।

महाकुंभा का महासंगम, गंगा, यमुना, सरस्वती नदी का संगम कट

श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनाने की पूरी तैयारी


ऑपरेशन स्वीप के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं को ट्रैक करने के लिए लगातार जांच की जा रही है। जबकि ऑपरेशन पहचान के माध्यम से मेला क्षेत्र में रह रहे लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। इन सभी सुरक्षा उपायों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुरक्षा प्रदान करना और मेला क्षेत्र को किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाना है। प्रशासन ने इस पूरे अभियान को अनवरत चलाने का निर्णय लिया है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।

संगम तट पर श्रद्धालुओं के स्नान की पूरी-पक्की व्यवस्था

इस तरह चलाए जा रहे ऑपरेशन

  1. ऑपरेशन स्वीप- संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की चेकिंग।
  2. ऑपरेशन पहचान- मेला क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों का सत्यापन।
  3. ऑपरेशन इंटरसेप्ट- रेण्डम व सरप्राइज चेकिंग।
  4. ऑपरेशन सील- जिले की सीमा को सील किया जाना
  5. ऑपरेशन एमवी- प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों की चेकिंग।
  6. ऑपरेशन चक्रव्यूह- प्रवेश निकास के समस्त मागों पर चेकिंग
  7. ऑपरेशन कवच- मुख चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग
  8. ऑपरेशन बॉक्स- पार्किंग स्थलों पर चेकिंग।
  9. ऑपरेशन महावीरजी- प्रमुख स्थलों व पाण्टून पुल के दोनों सिरों पर जांच।
  10. ऑपरेशन विराट- प्रमुख पण्डालों और शिविर की चेकिंग।
  11. ऑपरेशन संगम- स्नान घाटों एवं सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग।
  12. ऑपरेशन बाजार- बाजारों और प्रदर्शनी के साथ दुकानों की चेकिंग।

एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम : एसएसपी


महाकुम्भनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के अनुसार यहां महाकुम्भनगर में देश विदेश से आने वाले लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यहां एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यहां महाकुम्भनगर में 12 प्रकार के सुरक्षा ऑपरेशन अनवरत चलाए जा रहे हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों के पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ये भी जानिए: Mahakumbh 2025: सनातन धर्म के महासंगम में साधु संस्कृति के अनोखे रंग

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की