बिश्नोई गैंग के सदस्य के आरोप में गिरफ्तार युवकों को मिली ज़मानत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Youths arrested on charges of being members of Bishnoi gang got bail

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक लगातार जारी है। कहीं लॉरेंस गैंग के नाम पर हफ्ता वसूली की जा रही है तो कही बिश्नोई गैंग के सदस्य होने के शक में बदमाशों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हाल ही में पुलिस ने कुछ आरोपियों को लॉरेंस गैंग का सदस्य होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपियों के वकील ने कोर्ट में कहा कि, सांठगांठ के लिए पुलिस ने उन्हें बिलावजह गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने मामले में तीनों युवकों को जमानत दे दी है। आरोपियों के परिजनों का आरोप है कि, पुलिस ने सांठगांठ के लिए बगैर वजह उन्हें गिरफ्तार किया था। तीनों युवकों के वकील ने कोर्ट के समक्ष वे दस्तावेज भी प्रस्तुत किए, जिसमें पहले भी बेवजह तीनों युवको को आरोपी बनाने की बात कही गई थी। कोर्ट ने मामले में तीनों युवकों को जमानत दे दी।

दरअसल लसूड़िया पुलिस ने 4 दिसंबर को तीन आरोपी भूपेन्द्र सिंह निवासी सागर खरवा ब्यावर राजस्थान, आदेश चौधरी निवासी रामगंज अजमेर और दीपक सिंह निवासी अजमेर को कोर्ट में पेश कर बिश्नोई गैंग के मेंबर बताया था। पुलिस ने कोर्ट को यह भी कहा था कि, तीनों इंदौर बायपास पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। इसके पहले ही पुलिस ने चेकिंग में उन्हें पकड़ लिया। प्रकरण में तीनों की जमानत की अर्जी एडवोकेट पवन राय द्वारा लगा अपने तर्क में कोर्ट के सामने कुछ दस्तावेज रखे। जिसमें बताया गया कि, पुलिस से न्यायालय द्वारा पत्राचार करके आरोपियों के गिरफ्तारी सबंधी कागज पुलिस अफसरों तक भेजे थे। इसमें पुलिस ने तीनों के हिरासत में नही होने की बात कही थी। वकील ने कोर्ट को बताया कि, उन्होंने आरोपियों की पुलिस द्वारा बताई गिरफ्तारी के पहले कोर्ट में यह भी अपील की थी कि, तीनों को पुलिस झूठे केस में फंसा सकती है। उन्होंने तीनों पर लगे प्रकरण में समय और तारीख के हिसाब से बेबुनियाद बताया। इस पर न्यायालय ने मामले को संदेहास्पद मानकर तीनों को जमानत दे दी। एडवोकेट राय ने कोर्ट को यह भी बताया कि, तीनों अपनी जीप से महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन दर्शन करने आए थे फिर अपनी जीप से ही उज्जैन से इंदौर पहुंचे थे और इंदौर बायपास से ओंकारेश्वर दर्शन हेतु जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। भूपेंद्र पर पूर्व में छोटे प्रकरण दर्ज होने के चलते तीनों को थाने ले जाया गया। यहां पुलिसकर्मी साठगांठ की कोशिश करते रहे। उन्होंने उनके परिवार से भी संपर्क किया था। तीनों के परिवार के लोग वकील के पास पहुंचे और उन्होंने कोर्ट के माध्यम से आरोपियों को लेकर जानकारी भी मांगी थी।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के चार IAS अधिकारियों को मिली पदोन्नति

- Advertisement -
Ad imageAd image

जमात नेता के बयान पर भड़कीं Devoleena, ममता बनर्जी पर भी कसा तंज

Devoleena Bhattacharjee ने बांग्लादेश की कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नेता नूरुल हुदा

Bengal Election 2026: त्रिनिदाद-टोबैगो की PM ने BJP की जीत को बताया ऐतिहासिक, पीएम मोदी को दी बधाई

Bengal Election 2026: त्रिनिदाद-टोबैगो की PM Kamla Persad-Bissessar ने पश्चिम बंगाल विधानसभा

Chennai: POCSO केस में TVK नेता गिरफ्तार, 10 साल की बच्ची से यौन शोषण का आरोप

Chennai: चेन्नई में अभिनेता और नेता Joseph Vijay की पार्टी तमिलगा वेत्री

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर पहुंचे रोहित शर्मा,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मध्यप्रदेश में मौसम बदलेगा,

Chanakya Niti: इन जगहों से दूर रहना ही है समझदारी, वरना हो सकता है नुकसान

Chanakya Niti: चाणक्य सिर्फ एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि महान नीति-निर्माता और

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 मई 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ

Dewas बेटियों ने निभाई बेटे की जिम्मेदारी: पत्रकार राजेंद्र योगी को बेटियों ने दी मुखाग्नि

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के बागली क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार

Burhanpur Samvad : उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री का संवाद, संवाद से सहयोग, सहयोग से समृद्धि

Burhanpur Samvad : मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देना

Bhopal नारी शक्ति वंदन: वन धन केन्द्रों से आत्मनिर्भर बन रहीं जनजातीय वर्ग की महिलाएं

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार जनजातीय

School quiz competition: मनेंद्रगढ़ में “कौन बनेगा करोड़पति” तर्ज पर ज्ञान शिखर क्विज़ का आयोजन

School quiz competition: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

Sitapur gang rape case: पुलिस कार्रवाई के बीच सियासी बयानबाजी तेज

Sitapur gang rape case: एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी,

Jaipur में SVS गैंग का खुलासा, फरार हत्या आरोपी सोनू वैष्णव गिरफ्तार

Report by: Suman Jaipur: जयपुर के झोटवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई