क्या आप भी देखना चाहते हैं नेशनल अवार्ड जीतने वाली फिल्में? जानिए कंतारा से लेकर अट्टम तक कहां देख पाएंगे ये मूवी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
70th National Films Awards

70वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कारों की घोषणा हो चुकी है। इस बार के नेशनल फिल्म अवार्ड में हिंदी सिनेमा से अधिक साउथ का बोलबाला रहा। आट्टम से लेकर कांतारा तक कई फिल्मों ने इस बार अपना डंका बजाया। अगर आपने इन फिल्मों को अब तक नहीं देखा तो आइए हम आपको बताते हैं घर में बैठकर ही इन फिल्मों को कहां देख पाएंगे…
गुलमोहर
इसे बेस्ट हिंदी फिल्म घोषित किया गया है। साथ ही बेस्ट डायलॉग कैटेगरी में फिल्म के निर्देशक राहुल वी चित्तेला विजयी रही। फिल्म में अदाकारी के लिए मनोज बाजपेयी को स्पेशल मेंशन मिला है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। गुलमोहर सीधे ओटीटी पर ही रिलीज हुई थी।
आट्टम
आट्टम को बेस्ट फीचर फिल्म घोषित किया गया है। यह मलयालम भाषा की फिल्म है, जो प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। फिल्म का ऑडियो मलयालम में ही है, मगर सबटाइटल्स हिंदी समेत 9 भाषाओं में दिये गये हैं। यह थ्रिलर फिल्म है।

ऊंचाई
ऊंचाई फिल्म के लिए सूरज बड़जात्या को बेस्ट डायरेक्टर और नीना गुप्ता को बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड दिया जाएगा। इसमें अमिताभ बच्चन भी नजर आते हैं। जिसे आप जी5 पर देख सकते है।

पीएस-1
इस फिल्म में विक्रम और ऐश्वर्या राय ने लीड रोल में नजर आते हैं। बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक (एआर रहमान) समेत तीन श्रेणियों में नेशनल अवॉर्ड जितने वाली इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। इसे मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया है।

ब्रह्मास्त्र पार्ट-1
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है। इसे बेस्ट मेल सिंगर (अरिजीत सिंह- केसरिया) समेत तीन पुरस्कार दिये जाने वाले हैं।

केजीएफ 2
केजीएफ 2 कन्नड़ भाषा की फिल्म है। इसे हिंदी भाषा में प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। प्रशांत नील ने इसे निर्देशित किया है जबकि यश ने लीड रोल निभाया था।
कार्तिकेय 2
निखिल सिद्धार्थ अभिनीत इस एडवेंचर थ्रिलर फिल्म ने बेस्ट तेलुगु फिल्म का खिताब अपने नाम किया है। यह काफी चर्चित फिल्म थी और हिंदी बेल्ट में भी खूब देखी गई। यह जी5 पर देखी जा सकती है।

कांतारा
कन्नड़ सिनेमा की कांतारा हाल की कुछ सालों में रिलीज होने वाली बेहद चर्चित फिल्मों में शामिल है। इस माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल निभाया, जिन्हें बेस्ट एक्टर चुना गया है। कांतारा फिल्म को प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स दोनों जगह देखा जा सकता है।

तिरूचित्रमबलम
तिरूचित्रमबलम एक तमिल फिल्म है जिसके लिए नित्या मेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया जाएगा। धनुष स्टारर इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म प्राइम वीडियो पर हिंदी भाषा के साथ देखा जा सकता है।

कच्छ एक्सप्रेस
इस गुजराती फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड्स में खूब धूम मचाई। फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस मानसी पारेख को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। यह फिल्म शेमारू मी पर उपलब्ध है।

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी