पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: युवक की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Horrific road accident in Pilibhit: Young man dies

पीलीभीत। जिले के थाना माधौटांडा क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कलीनगर नवदिया सुखदासपुर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, जमुनिया खास निवासी विशाल पुत्र रामप्रसाद भारती (उम्र लगभग 20 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में विपिन पुत्र हंसराम, उमेश पुत्र रामसहाय, करन पुत्र रामगोपाल, और अभिषेक पुत्र लालता प्रसाद घायल हो गए। इनमें से विपिन कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही जमुनिया चौकी इंचार्ज, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, डिलेश शास्त्री और पूरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर अवस्था में घायल विपिन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से राहत कार्य में जुट गए। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसा माधौटांडा-पीलीभीत मार्ग पर हुआ था, जहां टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी