Horoscope: जानें आज का राशिफल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/horoscope-3-may-2026/

Horoscope: 3 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार पूरे दिन ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि प्रभावी रहेगी। सुबह 07:10 बजे तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र प्रारंभ होगा।

विख्यात भविष्यवक्ता के मुताबिक कल ग्रहों की स्थिति से वरियान, बुधादित्य, मालव्य, वाशि और सुनफा योग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योगों का असर कई राशियों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिलेगा।

इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

मालव्य योग का सबसे ज्यादा लाभ वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को मिलने की संभावना है। वहीं कुंभ राशि वालों को कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के लिए संपत्ति और वाहन सुख के योग बन रहे हैं।

शुभ मुहूर्त और राहुकाल

कल चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। शुभ कार्यों के लिए सुबह 10:15 बजे से 12:15 बजे तक लाभ-अमृत चौघड़िया रहेगा। इसके अलावा दोपहर 02:00 बजे से 03:00 बजे तक शुभ चौघड़िया का समय रहेगा।

हालांकि दोपहर 04:30 बजे से 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान महत्वपूर्ण कार्य करने से बचने की सलाह दी गई है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। लंबी दूरी की यात्रा का अवसर मिल सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जबकि आर्थिक मामलों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। शुभ रंग लाल और शुभ अंक 9 रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए दिन मानसिक तनाव और भागदौड़ वाला रह सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट की संभावना है। व्यापार में कोई बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है, इसलिए फैसले सोच-समझकर लें। परिवार में किसी प्रियजन से जुड़ी चिंता बढ़ सकती है। शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 2 रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। पुराने कर्ज से राहत मिलने के योग हैं। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए कार्य शुरू करने की योजना बन सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। शुभ रंग हरा और शुभ अंक 5 रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों को लंबे समय से रुके कार्यों में सफलता मिल सकती है। साझेदारी के कामों में विशेष लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। शुभ रंग दूधिया सफेद और शुभ अंक 7 रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को विवादों से दूर रहने की सलाह दी गई है। व्यापार में किसी बड़े बदलाव से फिलहाल बचना बेहतर रहेगा। परिवार में मतभेद हो सकते हैं और शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 1 रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों को करीबी लोगों से मानसिक परेशानी हो सकती है। व्यापार में पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। शुभ रंग गहरा हरा और शुभ अंक 6 रहेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए दिन खुशियां लेकर आएगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। शुभ रंग हल्का नीला और शुभ अंक 8 रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। नया वाहन या मकान खरीदने के योग हैं। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे और स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। शुभ रंग मैरून और शुभ अंक 3 रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। व्यापार में नुकसान की आशंका है और पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। शुभ रंग पीला और शुभ अंक 4 रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को किसी अप्रिय समाचार से मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापार में हानि की संभावना है, इसलिए निवेश सोच-समझकर करें। लंबी यात्रा पर जाने से पहले वाहन की जांच जरूर करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शुभ रंग काला और शुभ अंक 10 रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जा बनी रहेगी। शुभ रंग नीला और शुभ अंक 11 रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए दिन काफी लाभकारी रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात फायदे का सौदा साबित हो सकती है। माता-पिता के सहयोग से नया कार्य शुरू करने की योजना बन सकती है। मकान या वाहन खरीदने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ रंग केसरिया और शुभ अंक 12 रहेगा।

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के

Sheikhpura: पति ने पत्नी को मारी गोली, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी पति को जमकर पीटा; दोनों की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथमा