Horoscope 25 March 2026: जानें मेष से मीन तक किसको होगा लाभ, किसे रहना होगा सतर्क

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Horoscope

Horoscope 25 March 2026: 25 मार्च 2026 का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला असर लेकर आया है। कुछ लोगों को करियर और व्यापार में सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आज नवरात्रि का सातवां दिन है, जिसमें मां कालरात्रि की पूजा की जाती है, इसलिए यह दिन धार्मिक रूप से भी विशेष महत्व रखता है।

  • मेष राशि (Aries)- मेष राशि के जातकों के लिए दिन मानसिक तनाव और उलझनों से भरा रह सकता है। किसी जरूरी काम को लेकर चिंता बनी रहेगी और फोकस प्रभावित हो सकता है। व्यापार में नुकसान के संकेत हैं, इसलिए बड़े फैसले सोच-समझकर लें। पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है, वहीं वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार में किसी दुखद समाचार से मन व्यथित रह सकता है।
  • वृषभ राशि (Taurus)- वृषभ राशि के लिए दिन सकारात्मक रहेगा और नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और नई साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा, जिससे आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।
  • मिथुन राशि (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन सतर्कता जरूरी है। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है और परिवार में किसी के व्यवहार से मन अशांत रह सकता है। व्यापार में बड़े बदलाव से बचना बेहतर होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और अनावश्यक विवाद से दूर रहें।
  • कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि के जातकों को आज किसी महत्वपूर्ण काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। स्वास्थ्य में गिरावट और किसी दुखद खबर से मन परेशान हो सकता है। व्यापार में साझेदारी को लेकर सतर्क रहें।
  • सिंह राशि (Leo)- सिंह राशि के लिए दिन खुशियों भरा रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और मन प्रसन्न रहेगा। घर में शुभ कार्यों के योग बन सकते हैं और किसी खास मेहमान का आगमन संभव है। व्यापार में लिया गया कोई बड़ा निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है।
  • कन्या राशि (Virgo)- कन्या राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। हालांकि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं और बढ़ते खर्च चिंता का कारण बन सकते हैं। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
  • तुला राशि (Libra)- तुला राशि के जातकों के लिए दिन भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी यात्रा की संभावना है, लेकिन मन भारी रह सकता है। व्यापार में नुकसान और पार्टनर का कमजोर सहयोग मिल सकता है। हालांकि परिवार और जीवनसाथी का साथ आपको संभाले रखेगा।
  • वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक राशि के लिए दिन प्रगति का संकेत दे रहा है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं। परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
  • धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि वालों को आज नए काम या साझेदारी में जल्दबाजी से बचना चाहिए। बिना पूरी जानकारी के लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। किसी को उधार देने से बचें। परिवार में जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं और बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
  • मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा, खासकर तनाव और बीपी से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है।
  • कुंभ राशि (Aquarius)- कुंभ राशि वालों के लिए दिन रिश्तों के लिहाज से संवेदनशील है। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर अपने पार्टनर पर शक करने से बचें। गलतफहमी बढ़ सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें, वरना संबंधों में दूरी आ सकती है।
  • मीन राशि (Pisces)- मीन राशि के जातकों को आज काम में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है। व्यापार में गिरावट के संकेत हैं। हालांकि स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit

UPSC Prelims Exam : आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

UPSC Prelims Exam : आज आयोजित होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा