,

Horoscope: जानिए आज का राशिफल (25-12-2025)

aaj-ka-rashifal-30-august-2026/

Horoscope:

१. मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आपके अच्छे कार्यों से समाज में पहचान बनेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलने के योग हैं। परिवार के सदस्य हर काम में आपका सहयोग करेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और कहीं घूमने की योजना बन सकती है। विरोधियों की बातों में आने से बचें।

२. वृष राशि
आज उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए संपर्कों से लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताने से आपसी मतभेद दूर होंगे। अजनबियों पर भरोसा करने से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है।

३. मिथुन राशि
आज कार्यभार अधिक रहने वाला है। भागदौड़ और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में साथी के लिए कुछ खास करने का मन बनेगा। कामों को योजनाबद्ध तरीके से करें। किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा।

४. कर्क राशि
आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है। विदेश में पढ़ाई की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। यात्रा के दौरान सामान की सुरक्षा रखें।

५. सिंह राशि
आज छोटे-छोटे लाभ के अवसर मिल सकते हैं। वाणी में संयम रखें और दूसरों के मामलों में दखल न दें। ससुराल पक्ष से मेल-मुलाकात संभव है। बच्चों की कोई इच्छा पूरी करेंगे। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। आपके निर्णय सबको प्रभावित करेंगे।

६. कन्या राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मित्रों को पहचानकर भरोसा करें। जिम्मेदारियों में लापरवाही न करें। दूर रह रहे किसी परिजन से शुभ समाचार मिल सकता है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा।

७. तुला राशि
राजनीतिक या प्रशासनिक क्षेत्र में जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय बढ़ाने के अवसर हाथ आएंगे। जरूरतमंद की मदद करेंगे। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी से जुड़ा संदेश मिल सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

८. वृश्चिक राशि
आज सोच-समझकर कदम उठाने का दिन है। भावनाओं में बहकर खर्च करने से बचें। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चिंता बढ़ा सकता है। कारोबार में सफलता के संकेत हैं। किसी पुराने मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।

९. धनु राशि
काम का दबाव अधिक रहने से थकान महसूस होगी। एक साथ कई जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ संभव है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सरकारी काम निपटाने की कोशिश सफल हो सकती है। वरिष्ठों से बात करते समय संयम रखें।

१०. मकर राशि
आज कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। यात्रा या घूमने-फिरने की योजना बनेगी। उपहार मिलने के योग हैं। संतान के गलत निर्णयों में सहमति न दें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा।

११. कुंभ राशि
आज जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। यात्रा के योग हैं। व्यवसाय में फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। सूझबूझ से बड़े नुकसान से बचेंगे। परिवार में विवाह संबंधी चर्चा से खुशी का माहौल रहेगा। विवादों से दूर रहें।

१२. मीन राशि
आज मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आर्थिक लेन-देन सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। खानपान पर ध्यान दें। संतान की शिक्षा को लेकर बाहर जाने के योग हैं। योजनाबद्ध तरीके से काम करें।

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…