Horoscope : आज का दिन ग्रहों के बड़े फेरबदल और एक विशेष योग के कारण बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। पंचांग के अनुसार, आज अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष की नवमी तिथि रात्रि 08:54 बजे तक रहेगी, जिसके बाद दशमी तिथि शुरू होगी।
Horoscope : आज शनि और चंद्रमा दोनों मीन राशि में एक साथ गोचर कर रहे हैं, जिससे ‘विषयोग’ का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही, आज मंगलवार होने के कारण 3 विशेष राशियों पर संकटमोचन हनुमान जी की विशेष कृपा बरसने वाली है। आइए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि
पारिवारिक जीवन : जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर और प्रेमपूर्ण रहेंगे। हालांकि, गलतफहमी से बचने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
व्यापार और नौकरी : दोपहर के बाद कोई नया प्रोजेक्ट शुरू न करें। विरोधियों से सावधान रहें और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।
करियर और शिक्षा : छात्रों को एकाग्रता बनाए रखनी होगी। ईर्ष्या की भावना से दूर रहकर शांत मन से परीक्षा की तैयारी करें।
स्वास्थ्य व आर्थिक : सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आज खर्चों की अधिकता हो सकती है। बजट के अनुसार ही वित्तीय निर्णय लें।
शुभ अंक व रंग : 2, नीला
उपाय : हनुमान जी का स्मरण करें और सुबह-शाम मेडिटेशन (ध्यान) अवश्य करें।
वृषभ राशि
पारिवारिक जीवन : परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और संतान पक्ष से जुड़ी पुरानी चिंता दूर होगी। घर की सजावट पर खर्च हो सकता है।
व्यापार और नौकरी : कार्यक्षेत्र में यश और सफलता मिलेगी। सहकर्मियों के सहयोग से आप विरोधियों को पछाड़ देंगे। नौकरी में स्थिति मजबूत होगी।
करियर और शिक्षा : समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के शुभ संकेत मिलेंगे।
स्वास्थ्य व आर्थिक : आर्थिक दृष्टि से दिन अत्यंत फायदेमंद है, निवेश की ठोस योजना बनेगी। सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ अंक व रंग : 9, लाल
उपाय : हनुमान जी को सिंदूर और सरसों का तेल अर्पित कर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि
पारिवारिक जीवन : दिन मिलाजुला रहेगा। दोपहर के बाद घर का वातावरण सुखद होगा और जीवनसाथी के साथ स्नेह बढ़ेगा।
व्यापार और नौकरी : नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। आज का दिन मध्यम फलदायी होने के कारण किसी भी नए काम की शुरुआत करने से बचें।
करियर और शिक्षा : बौद्धिक चर्चाओं और व्यर्थ की बहस से दूर रहें। नए कोर्स की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है।
स्वास्थ्य व आर्थिक : आर्थिक रूप से आय में वृद्धि के योग हैं। सेहत में सुधार होगा, लेकिन कंधे या जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ अंक व रंग : 8, सफेद
उपाय : हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कर्क राशि
पारिवारिक जीवन : ओवरथिनकिंग (अत्यधिक सोचने) के कारण मानसिक चिंता रह सकती है, जिससे परिवार के साथ मन नहीं लगेगा।
व्यापार और नौकरी : कार्यस्थल पर कुछ असुविधा हो सकती है, इसलिए सीनियर्स के मार्गदर्शन में काम करना बेहतर रहेगा। आज यात्रा टालें।
करियर और शिक्षा : छात्रों और बेरोजगार युवाओं के लिए आज का दिन थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।
स्वास्थ्य व आर्थिक : मानसिक तनाव से थकान महसूस होगी। जमीन या वाहन की मरम्मत पर अनपेक्षित खर्च आ सकता है, बड़ा निवेश टालें।
शुभ अंक व रंग : 6, संतरी
उपाय : सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और हनुमान जी की पूजा करें।
सिंह राशि
पारिवारिक जीवन : पुश्तैनी संपत्ति या जमीन-जायदाद को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच थोड़ा मतभेद या तनाव खड़ा हो सकता है।
व्यापार और नौकरी : व्यापार या नौकरी के सिलसिले में की गई छोटी यात्रा भविष्य में बड़ा लाभ देगी। पार्टनरशिप के बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा।
करियर और शिक्षा : नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए समय अत्यंत शुभ है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक दिशा मिलेगी।
स्वास्थ्य व आर्थिक : आर्थिक दृष्टि से दिन बेहद लाभदायक है और धन लाभ के शानदार योग हैं। दोपहर के बाद सहनशीलता बनाए रखें।
शुभ अंक व रंग : 3, पीला
उपाय : हनुमान जी को सिंदूर और सरसों का तेल अर्पित करें।
कन्या राशि
पारिवारिक जीवन : परिवार में बातचीत के दौरान संयम बरतें। दोपहर के बाद का समय काफी अच्छा रहेगा, भाई-बहनों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।
व्यापार और नौकरी : दुविधा की स्थिति के कारण व्यापारी और नौकरीपेशा लोग आज कोई नया सौदा न करें। पुराने कार्यों को ही गति दें।
करियर और शिक्षा : मन में भटकाव के कारण पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत आ सकती है। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा।
स्वास्थ्य व आर्थिक : आर्थिक रूप से भाग्यवृद्धि के संकेत हैं, दोपहर के बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मानसिक तनाव से बचें।
शुभ अंक व रंग : 4, हरा
उपाय : हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि
पारिवारिक जीवन : परिवार में खुशहाली रहेगी। मनोरंजन या घर की सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। घरेलू मामलों में जिद और अहंकार से बचें।
व्यापार और नौकरी : कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी, लेकिन सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद से दूर रहें। दोपहर के बाद फैसले लेने में कठिनाई हो सकती है।
करियर और शिक्षा : विचारों में दृढ़ता रहेगी, जो नए कार्यों के लिए प्रेरित करेगी। छात्रों को रचनात्मक कार्यों में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।
स्वास्थ्य व आर्थिक : शारीरिक और मानसिक रूप से आप ऊर्जावान रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन बजट का ध्यान रखें।
शुभ अंक व रंग : 2, सफेद
उपाय : हनुमान जी को सिंदूर, तेल और बूंदी के लड्डू अर्पित कर ‘ॐ हनुमते नमः’ मंत्र का 21 बार जाप करें।
वृश्चिक राशि
पारिवारिक जीवन : आपका उग्र स्वभाव बढ़ सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ विवाद की संभावना है, इसलिए वाणी में विनम्रता रखें।
व्यापार और नौकरी : कार्यस्थल पर अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को नए सौदों पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छे से विचार कर लेना चाहिए।
करियर और शिक्षा : दोपहर के बाद मानसिक अशांति के कारण पढ़ाई में ध्यान लगाना मुश्किल होगा। हालांकि, शाम के बाद आत्मविश्वास वापस लौटेगा।
स्वास्थ्य व आर्थिक : अत्यधिक थकान और चिड़चिड़ापन रह सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, उधारी और बड़े निवेश से दूर रहें।
शुभ अंक व रंग : 6, पर्पल
उपाय : हनुमान जी को सिंदूर-तेल चढ़ाएं और “ॐ श्री हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन : प्रेम संबंधों में चल रही दूरियां समाप्त होंगी और आपसी समझ व विश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।
व्यापार और नौकरी : व्यापार और नौकरी में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस पार्टनर्स के साथ धैर्य से काम लें।
करियर और शिक्षा : लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है, पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य व आर्थिक : व्यापार और नौकरी से आय बढ़ेगी जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोपहर के बाद सेहत में थोड़ी सुस्ती आ सकती है।
शुभ अंक व रंग : 7, ऑरेंज
उपाय : हनुमान जी को सिंदूर और तेल अर्पित कर श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मकर राशि
पारिवारिक जीवन : परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। दोपहर के बाद पुराने मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
व्यापार और नौकरी : व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है, नए सौदे तय होंगे। नौकरी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे।
करियर और शिक्षा : करियर के मोर्चे पर पदोन्ति (प्रमोशन) के प्रबल योग हैं। छात्रों को एकाग्रता से पढ़ाई करने पर मनचाहा परिणाम मिलेगा।
स्वास्थ्य व आर्थिक : आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आय में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान दें।
शुभ अंक व रंग : 9, केसरिया
उपाय : मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और तेल का दीपक अर्पित कर हनुमान चालीसा पढ़ें।
कुंभ राशि
पारिवारिक जीवन : दोपहर के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास आएगा। माता से विशेष लाभ और आशीर्वाद प्राप्त होगा।
व्यापार और नौकरी : व्यापारियों के लिए दिन बेहद फायदेमंद है। हालांकि, नौकरीपेशा लोग आज ऑफिस की राजनीति और वरिष्ठों (बॉस) के साथ टकराव से दूर रहें।
करियर और शिक्षा : बौद्धिक और साहित्यिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए दिन उत्तम है। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें।
स्वास्थ्य व आर्थिक : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत मिलेंगे। मानसिक थकान दूर करने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें।
शुभ अंक व रंग : 3, पीला
उपाय : सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें, माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें और गायत्री मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
पारिवारिक जीवन : आपकी ही राशि में चंद्रमा और शनि की युति से ‘विषयोग’ का प्रभाव रहेगा, जिससे पारिवारिक माहौल में उतार-चढ़ाव आ सकता है। हालांकि, विदेश से सुखद समाचार मिल सकते हैं। बातचीत में नरमी रखें।
व्यापार और नौकरी : कार्यस्थल पर गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें। ज्यादातर समय मौन रहकर अपने काम पर ध्यान देना ही हितकर रहेगा।
करियर और शिक्षा : आज का दिन आध्यात्मिक उन्नति के लिए उत्तम है। छात्र और युवा मानसिक शांति के लिए ध्यान (Meditation) का सहारा लें। करियर को लेकर किसी से तकरार न करें।
स्वास्थ्य व आर्थिक : मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है, सात्विक आहार लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, भागीदारी (पार्टनरशिप) के बिजनेस से लाभ होगा।
शुभ अंक व रंग : 6, ग्रे
उपाय : वाणी पर नियंत्रण और शत्रुओं से बचाव के लिए हनुमान जी को सिंदूर और तेल का दीपक अर्पित करें। सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
read more : Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन





