,

Horoscope: 12-02-26

- Advertisement -
Ad imageAd image
Horoscope

Horoscope: जानें आज का राशिफल..

Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल

आज घर में किसी मेहमान के आने से वातावरण प्रसन्न रहेगा। आप उनके स्वागत-सत्कार में व्यस्त रह सकते हैं। जरूरी कामों को टालने से बचें, वरना बाद में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में चल रही दूरियां कम होंगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। साथ ही अपने जीवनसाथी को भी समय देना जरूरी रहेगा, ताकि संबंधों में मधुरता बनी रहे।

वृषभ राशि: आज का राशिफल

आज आपकी कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है, जिससे संबंधों में तनाव संभव है। किसी विरोधी या अपरिचित व्यक्ति की सलाह पर निवेश करने से बचें। जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोगी रहेंगे। संतान के जिद्दी व्यवहार से चिंता हो सकती है, इसलिए उन पर ध्यान देना जरूरी है। उधार लेने से बचें, क्योंकि उसे चुकाना मुश्किल हो सकता है।

मिथुन राशि: आज का राशिफल

आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है और आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। सरकारी कार्यों में लापरवाही न करें। निवेश से जुड़े अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से अटके सरकारी काम पूरे होने की संभावना है।

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज लेन-देन में सतर्कता बरतें। प्रतिस्पर्धा की भावना प्रबल रहेगी, जिससे आप मेहनत करने के लिए प्रेरित होंगे। परिवार में किया गया कोई वादा निभाने का प्रयास करें। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपके अच्छे कार्यों से समाज में सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि: आज का राशिफल

आपकी मधुर वाणी आपको प्रतिष्ठा दिलाएगी। सोच-समझकर बोलना फायदेमंद रहेगा। प्रगति की दिशा में कदम आगे बढ़ेंगे और आप कर्ज चुकाने का प्रयास करेंगे। परिवार में एकता बनी रहेगी। दिखावे के कारण अनावश्यक खर्च हो सकता है। किसी सरकारी काम में मित्र की सहायता लेनी पड़ सकती है।

कन्या राशि: आज का राशिफल

दिन सामान्य रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई लंबित मामला सुलझ सकता है। अच्छा भोजन और जीवनसाथी के साथ समय बिताने से प्रेम बढ़ेगा। कहीं बाहर जाने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

तुला राशि: आज का राशिफल

आज कोई भी निर्णय सोच-विचार कर लें। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है और जरूरी जांच करानी पड़ सकती है। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिले तो पूरी जिम्मेदारी निभाएं। घर में अतिथि आगमन से प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि: आज का राशिफल

आज धैर्य और संयम से काम लेना जरूरी है। किसी भी विषय में जल्दबाजी न करें। स्वयं के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से संपत्ति लाभ संभव है। आय में सुधार से संतोष मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी समारोह की योजना बन सकती है, जिससे खर्च बढ़ेगा।

धनु राशि: आज का राशिफल

स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें। खान-पान पर नियंत्रण रखें और छोटी समस्या को नजरअंदाज न करें। नए घर या संपत्ति की खरीद का प्रयास सफल हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

मकर राशि: आज का राशिफल

विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल आ सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। यात्रा की योजना बनाते समय खर्च का ध्यान रखें। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि: आज का राशिफल

कार्यस्थल पर किसी की बात से मन दुखी हो सकता है, लेकिन वरिष्ठों की सलाह पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा। लेन-देन में सतर्क रहें। संतान को नौकरी संबंधी कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक व्यवसाय में सुधार देखने को मिलेगा।

मीन राशि: आज का राशिफल

विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से चिंताजनक समाचार मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। परिवार में चल रही समस्याएं मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं, जिनका समाधान सोच-समझकर करें।

Read also: Hasya Hathauda 14 : कमाई की दौड़, रिश्तों की होड़, खुशियों की EMI पर ज़िंदगी !

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता