विद्यालयीन सदस्यता अभियान में अभाविप मध्यभारत की ऐतिहासिक उपलब्धि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Historical achievement of ABVP Madhya Bharat in school membership campaign

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने विद्यालय स्तर पर सदस्यता अभियान के अंतर्गत मध्यभारत प्रांत में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। 5 अगस्त 2025, जो अभियान का अंतिम दिन था, उसे “अधिकतम सदस्यता दिवस” के रूप में मनाया गया। इस दिन मात्र 24 घंटे में 1,61,373 छात्र-छात्राओं ने अभाविप की सदस्यता ग्रहण की, जो संगठन के लिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।

यह विद्यालयीन सदस्यता अभियान 20 जुलाई से प्रारंभ होकर 5 अगस्त 2025 तक चला। पूरे अभियान के दौरान कुल 3,63,863 विद्यार्थियों ने संगठन से जुड़ते हुए यह साबित किया कि छात्र वर्ग में अभाविप की विचारधारा को व्यापक समर्थन और स्वीकार्यता प्राप्त है।

अभाविप मध्यभारत प्रांत के प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने इस सफलता पर टिप्पणी करते हुए कहा:

विद्यालयीन सदस्यता अभियान केवल आंकड़ों का विषय नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रनिर्माण के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता और अभाविप की विचारधारा की व्यापक स्वीकृति का प्रमाण है।
मध्यभारत प्रांत के कार्यकर्ताओं ने समर्पण, अनुशासन और उत्साह के साथ इस अभियान को सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
3,63,863 विद्यालयीन सदस्यता हमारे संगठन की जमीनी पकड़ और छात्र शक्ति के जुड़ाव को मजबूती से दर्शाती है। यह अभियान हजारों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और छात्र-शिक्षक समुदाय के विश्वास से संभव हो पाया है। मैं सभी जिलों के कार्यकर्ताओं का इस सफल अभियान हेतु अभिनन्दन करता हूँ और नवीन सदस्यों का अभाविप परिवार में हार्दिक स्वागत करता हूँ।”

इस ऐतिहासिक उपलब्धि में मध्यभारत प्रांत के 18 जिलों की सक्रिय भूमिका रही, जहां संगठन के कार्यकर्ताओं ने विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों और गतिविधियों से जोड़ा।

यह सदस्यता अभियान ABVP के लिए केवल सदस्य संख्या का विस्तार नहीं, बल्कि एक सशक्त छात्र आंदोलन के निर्माण की दिशा में संगठन की मजबूत पकड़ और प्रभाव का परिचायक बनकर उभरा है।

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप

Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

12 April 2026 Horoscope

12 April 2026 Horoscope : रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण