,

अरे यह क्या, पैदल चल रहे युवक का काट दिया चालान

आपने सुना होगा कि दो पहिया वाहन में हेलमेट नहीं लगाते तो पुलिस द्वारा चालान किया जाता है। यह सच भी है सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यह नियम बनाया गया है जिसके चलते दो पहिया वाहन हेलमेट लगाना अनिवार्य है। न लगाने पर भारी भरकम जुर्माना भी लगाया जाता है लेकिन तब क्या हो जब पुलिस पैदल व्यक्ति का हेलमेट न पहने के लिए चालान काट दे? यह एक अजीब सा वाक्या लग रहा है लेकिन यह सच और यह कारनामा कर दिखाया है मध्यप्रदेश पुलिस ने। चलिए जानते है पूरा मामला

पैदल चलते शख्स का पुलिस ने काटा चालान


मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक शख्स पर पैदल चलते वक्त हेलमेट न पहनने की वजह से 300 रुपये का जुर्माना लगाया गया बाद में उस शख्स ने पुलिस अधीक्षक ;एसपीद्ध से संपर्क कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की घटना पन्ना जिले से करीब 40 किलोमीटर दूर अजयगढ़ थाना क्षेत्र में हुई, सुशील कुमार शुक्ला नाम के व्यक्ति के अनुसार वह अपनी बेटी के जन्मदिन पर मेहमानों को आमंत्रित करने जा रहा थाए तभी उसे पुलिस की गाड़ी ने रोक लियाण्

बेटी के बर्थडे का निमंत्रण देने पैदल जा रहा था शख्स


शुक्ला ने दावा किया कि उन्हें जबरन पुलिस की गाड़ी में बिठाया गया और अजयगढ़ पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उन्हें कुछ वक्त के लिए हिरासत में रखा गया जब उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी बेटी के जन्मदिन के जश्न के लिए घर लौटना हैए तो अधिकारियों ने कथित तौर पर पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर लिख लिया और बिना हेलमेट के बाइक चलाने के लिए उन पर जुर्माना लगा दिया घटना से परेशान शुक्ला ने पन्ना जाकर एसपी को शिकायती पत्र देकर जांच और उचित कार्रवाई की मांग की

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…