,

Healthminmp News 13 January : स्वास्थ्य उपकरणों की उपलब्धता के साथ उनके उपयोग की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें : डिप्टी सीएम शुक्ल

Healthminmp News 13 January

Healthminmp News 13 January : भोपाल, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, मानव संसाधन की उपलब्धता और अधोसंरचना विकास से संबंधित कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Healthminmp News 13 January : स्वास्थ्य सेवाओं और अधोसंरचना की समीक्षा

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने पर जोर देते हुए अस्पतालों में अधोसंरचना विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Healthminmp News 13 January

Healthminmp News 13 January : विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पद शीघ्र भरने के निर्देश

बैठक में उप मुख्यमंत्री ने ब्यौहारी, बुढ़ार और उमरिया क्षेत्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञों के रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा।

Healthminmp News 13 January : नर्सिंग शिक्षा और मानव संसाधन को सशक्त करने पर जोर

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने नर्सिंग शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नर्सिंग टीचर्स के 59 राजपत्रित पदों की मांग को शीघ्र लोक सेवा आयोग को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही सिंगरौली नर्सिंग कॉलेज के लिए भूमि चिन्हांकन और टेंडर प्रक्रिया को तय समय-सीमा में पूरा करने को कहा।

Healthminmp News 13 January : स्वास्थ्य उपकरणों की सतत मॉनिटरिंग पर विशेष बल

बैठक में उप मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में स्वास्थ्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके नियमित और प्रभावी उपयोग की सतत मॉनिटरिंग करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि उपकरण उपलब्ध होने के साथ उनका सही उपयोग भी उतना ही आवश्यक है।

Healthminmp News 13 January
Healthminmp News 13 January : चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक सुधार

उप मुख्यमंत्री ने सुपर स्पेशिलिटी अस्पतालों में कार्यरत मेडिकल टीचर्स के वेतन एवं भत्तों की समीक्षा की। नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों में रिक्त ट्यूटर एवं डिमॉन्स्ट्रेटर पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही चिकित्सकों की पदोन्नति के लिए लोक सेवा पदोन्नति नियम से छूट प्राप्त करने की कार्यवाही सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से करने को कहा।

Healthminmp News 13 January : रक्ताधान सेवाएं और तकनीकी सुधार

बैठक में प्रदेश में रक्ताधान सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए एन.ए.टी. सुविधा के विस्तार पर जोर दिया गया। बॉण्ड चिकित्सकों के लिए एकीकृत ई-अटेंडेंस व्यवस्था लागू करने और ऑनलाइन एन.ओ.सी. जारी करने की प्रक्रिया को शीघ्र लागू करने के निर्देश भी दिए गए।

Healthminmp News 13 January : नए विभागों और विशेषज्ञों की नियुक्ति

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ग्वालियर चिकित्सा महाविद्यालय में सी.टी.वी.एस. विभाग (हार्ट बायपास) की स्थापना के लिए आवश्यक कार्यवाही करने और जिला अस्पतालों में फॉरेंसिक विशेषज्ञों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
ये भी जानिए:

Madhya Pradesh

Madhya Pradesh :ई-गवर्नेंस व्यवस्था प्रदेश में पेपरलेस कार्य प्रक्रिया, समय की बचत और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास