,

Hazaribagh News: 3 घंटे में खुली नवजात चोरी की गुत्थी, हजारीबाग पुलिस ने बच्चे को सकुशल मां को सौंपा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Hazaribagh News

Report By: Rupesh Soni, Edit by: Mohit Jain

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में नवजात शिशु चोरी की सूचना से सोमवार को हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही हजारीबाग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज तीन घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।

Hazaribagh News: लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास से मिली थी सूचना

26 जनवरी 2026 की शाम करीब 4:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास से एक महिला का तीन दिन का नवजात बच्चा चोरी हो गया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया।

तकनीकी और मानवीय इनपुट से मिली सफलता
गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर त्वरित छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ग्राम करमा, थाना चौपारण क्षेत्र से नवजात शिशु को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्चे की हालत पूरी तरह ठीक पाई गई।

Hazaribagh News

जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बच्चे की मां बेबी देवी के पहले से पांच बच्चे हैं। छठे बच्चे का जन्म 24 जनवरी 2026 को सदर अस्पताल में हुआ था। पति मुंबई में मजदूरी करते हैं और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण नवजात का पालन-पोषण कठिन था। इसी वजह से पति की सहमति से बेबी देवी ने अपने नवजात को अपनी सहेली की मौसेरी बहन मालती देवी को सौंप दिया था।

Hazaribagh News: डर के कारण गढ़ी गई चोरी की कहानी

समाज और परिजनों के डर से बेबी देवी ने बच्चे के चोरी होने की झूठी कहानी बना दी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जांच में पूरी सच्चाई सामने आने के बाद मामला स्पष्ट हो गया।

यह खबर भी पढ़ें:republicday in london : लंदन स्थित म्यूजियम में बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करना अत्यंत भावुक पल: सीएम हेमन्त सोरेन

Hazaribagh News: मां को सौंपा गया नवजात, पुलिस की अपील

पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में नवजात शिशु को उसकी मां बेबी देवी को सौंप दिया। साथ ही मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आम लोगों से अपील की कि किसी भी परिस्थिति में कानून को हाथ में न लें और प्रशासन की मदद लें।

हजारीबाग पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई और नवजात सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सका।

UP IPS Transfer : यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

रिपोर्ट- राशिद UP IPS Transfer : लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था

Kangana Ranaut ने Gen Z को लेकर कही विवादित बात, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Kangana Ranaut : भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत

Main Wapas Aaunga की OTT रिलीज कन्फर्म, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

Main Wapas Aaunga: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिलजीत दोसांझ

Karur भगदड़ केस में तमिलनाडु सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया नौकरी वाला आदेश

Karur: तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा

CJP आंदोलन से प्रभावित हुए अल्ताफ हुसैन? पाकिस्तान की Gen-Z को दिया बड़ा संदेश

CJP: पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM)

Anti Paper Leak Bill पर खत्म हुआ सत्ता-विपक्ष का गतिरोध, आज लोकसभा में होगी अहम चर्चा

Anti Paper Leak Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए