Hazaribagh Clash: केरेडारी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प, कई घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hazaribagh Clash

Reporter: Rupesh Soni, Edit By: Mohit Jain

Hazaribagh Clash: हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत बेलतू गांव में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान देर रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

Hazaribagh Clash: विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद

प्रतिमा विसर्जन के समय किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

Hazaribagh Clash

प्रशासन मौके पर पहुंचा, हालात काबू में
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। रात करीब 10 बजे उपायुक्त शशि रंजन और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

Hazaribagh Clash: इलाके में फिलहाल शांति, जांच जारी

दोनों वरिष्ठ अधिकारी देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रहे और हालात पर नजर बनाए रखी। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक