हरियाणा: महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haryana: Woman alleges gangrape

नशे की आदि युवती ने लगाया गैंगरेप का झूठा आरोप, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

हरियाणा के यमुनानगर में गैंगरेप और हमले का मामला दर्ज कराने वाली महिला के आरोप पुलिस जांच में झूठे पाए गए। महिला ने तीन युवकों पर अपहरण, रेप और सिर पर रोड से हमला करने का आरोप लगाया था। जांच में पता चला कि महिला पर रोड से हमला उसकी बहन ने झगड़े के दौरान किया था। शिकायतकर्ता पहले भी कई केस दर्ज करवा चुकी है और नशे की लत से पीड़ित है।

महिला ने लगाए संगीन आरोप, पुलिस जांच में खुल गए राज

यमुनानगर सिटी पुलिस को शिकायत मिली कि करीब 9 बजे कमानी चौक पर खड़ी एक युवती को ट्रक में सवार तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। महिला ने आरोप लगाया कि ट्रक में उसे बारी-बारी से रेप किया गया और विरोध करने पर उसके सिर पर रोड से हमला किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और पूछताछ शुरू की।

जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की, जिसमें सामने आया कि महिला के सिर पर चोट उसकी बहन ने झगड़े के दौरान मारी थी। रेप के आरोपों को भी पुलिस ने निराधार पाया। यह भी पता चला कि महिला नशे की आदी है और उसका इलाज पीजीआई में चल रहा है।

पुलिस के सामने महिला की पुरानी साजिशें आईं उजागर

पुलिस के मुताबिक, महिला ने पहले भी चार से पांच मामले दर्ज करवा रखें है इन सभी मामलों का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि कैसे कानून के दुरुपयोग से निर्दोष लोगों को फंसाया जा सकता है।

कानून का दुरुपयोग करने पर महिला के खिलाफ भी हो सकती है कार्रवाई

पुलिस जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिला है। महिला द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं, इसलिए उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। यह घटना एक बार फिर कानून के दुरुपयोग और झूठे आरोपों के बढ़ते मामलों पर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि झूठे आरोप लगाने वाली ऐसी महिलाओं पर कानून कैसे शिकंजा कसता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी