हरियाणा टॉप 10 खबरें: 28 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
हरियाणा टॉप 10 खबरें: 28 अक्टूबर 2025

हरियाणा में मंगलवार का दिन कई घटनाओं से भरा रहा। कहीं सिंगर के प्रमोशन में झगड़ा हुआ तो कहीं स्कॉलरशिप वेरिफिकेशन के नए नियम तय हुए। करनाल, फरीदाबाद और कुरुक्षेत्र से भी कई अहम अपडेट आईं। पढ़िए आज की 10 बड़ी हरियाणा खबरें।

1. हरियाणवी सिंगर खरकिया-अंजलि के सॉन्ग प्रमोशन में 2 इन्फ्लुएंसर भिड़ीं
सोनीपत में प्रमोशन के दौरान झगड़ा इतना बढ़ा कि एक ने दूसरी के माथे पर सैंडल मार दी। बेहोश होकर गिरी युवती बाद में सोशल मीडिया पर कास्ट को लेकर टिप्णियां करती दिखी।

2. हरियाणा में स्कॉलरशिप वेरिफिकेशन का टाइम फिक्स हुआ
अब तीन से सात दिनों में वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। नियमों के उल्लंघन पर रजिस्ट्रार और प्राचार्य जिम्मेदार माने जाएंगे और केस का खर्च भी उठाना होगा।

3. हरियाणा IPS सुसाइड केस को दिल्ली ले जाने की तैयारी
31 मेंबरी कमेटी को कांग्रेस के पूर्व सांसद ने दिल्ली बुलाया है। दावा किया गया है कि राहुल गांधी से इस मामले पर मीटिंग कराई जाएगी।

4. हरियाणा में एमएसपी पर नहीं बिक रहा बाजरा
भावांतर भरपाई के बाद भी किसानों को लाभ नहीं मिल रहा। इससे किसान सरकार की नीतियों को लेकर नाराज नजर आ रहे हैं।

5. अमेरिका से पहुंचने वाले खतरनाक डंकी रूट की कहानी सामने आई
करनाल के युवकों ने बताया कि कैसे सांप-बिच्छुओं से भरे जंगल और नदियों से होकर गुजरे। डोंकरों ने अंगुलियां काटने की धमकी देकर उनसे पैसे लूटे।

6. करनाल में युवक को डंफर ने कुचला
दुर्घटना में बाइक घसीटते हुए आग पकड़ ली और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया, परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

7. सीएम ने भोजपुरी में दी छठ पर्व की बधाई
कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री ने भोजपुरी में कहा, “रउआ सभ के छठ पूजा की बधाई”।

8. हरियाणा में तेज हवाएं और बारिश की संभावना
अगले दो दिन तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ठंड बढ़ने की चेतावनी है। बहादुरगढ़ का AQI 381 पहुंचा, प्रदूषण पर 80 फैक्ट्रियां सील की गईं।

9. हरियाणा में 9 IAS अफसरों के तबादले
श्यामल को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। जे गणेशन को फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।

10. फरीदाबाद में एमपी के रेडियोथेरेपिस्ट का सुसाइड वीडियो आया सामने
पत्नी से विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो डॉक्टर जवान से बात करने लगा। कुछ देर बाद 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़

Ambala news 19 feb: मज़ाक बन गया अंबाला बस स्टैंड, 15 बस और 2 चार्जिंग स्टेशन

Ambala news 19 feb : प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के

Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती व्यवस्था को

Women Empowerment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार

Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

REPORT BY: SANJEEV KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI Bhagalpur: बिहार के भागलपुर

Tribal Protest: गरियाबंद में छात्र की मौत पर बवाल, नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम

Tribal Protest: गरियाबंद जिले में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा के छात्र

Wildlife Crime: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में चार अंतर्राज्यीय शिकारी गिरफ्तार

Wildlife Crime: गरियाबंद जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई