हरियाणा की 10 बड़ी खबरें: 3 नवंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
हरियाणा की 10 बड़ी खबरें: 3 नवंबर 2025

1. फ्लैट होंगे महंगे, आज कैबिनेट में प्रस्ताव

हरियाणा सरकार फ्लैट की कीमतों में 10% तक बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। आज होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर प्रस्ताव आएगा। वहीं टीचर ट्रांसफर पॉलिसी पर भी फैसला लिया जा सकता है।

2. कुरुक्षेत्र में आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

सीएम नायब सैनी ने बताया कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र आएंगे। यहां 21 दिन तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें मध्यप्रदेश सहयोगी राज्य रहेगा।

3. रोहतक में युवती ने की आत्महत्या

रोहतक में एक युवती ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह झज्जर से अपनी बहन की बेटी के पास पीजी में ठहरी हुई थी। बताया जा रहा है कि वह दो दिन से परेशान थी।

4. विमेंस वर्ल्डकप में शेफाली बनीं स्टार, घर में जश्न

रोहतक की क्रिकेटर शेफाली वर्मा के वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन पर परिवार में जश्न का माहौल है। दादा बोले कि शुरुआती मैचों में न खेलने से वह निराश थीं, लेकिन फाइनल में उन्होंने शानदार वापसी की।

5. रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे हरियाणा के 6 युवक

फतेहाबाद के 6 युवक रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे हुए हैं। दो युवकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। परिवार आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे और सरकार से मदद की मांग करेंगे।

6. शादी से लौटते वक्त हादसा, 3 की मौत 6 घायल

कुरुक्षेत्र में शादी से लौट रही कैटरिंग टीम की कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और छह घायल हुए। यह टीम रानी रामपाल की शादी में काम कर रही थी।

7. BJP सांसद के चाचा की भजन गाते वक्त मौत

हिसार में बीजेपी सांसद सुभाष बराला के चाचा की भजन गाते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पूरा परिवार सदमे में है।

8. पूर्व मंत्री संपत सिंह फिर चर्चा में

कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व मंत्री संपत सिंह की राजनीतिक कहानी फिर सुर्खियों में है। 48 साल पहले देवीलाल ने उन्हें राजनीति में लाया था, हुड्डा के करीबी रहे, अब इनेलो की ओर रुझान दिखा रहे हैं।

9. महिला आयोग प्रमुख का डांस वीडियो वायरल

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन का देहरादून में शादी समारोह के दौरान पहाड़ी गानों पर डांस वीडियो वायरल हो गया है। उन्होंने ‘गुलाबी शरारा’ सॉन्ग पर डांस किया।

10. पुलिस चौकी पर ग्रेनेड अटैक का खुलासा

कैथल में पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले का खुलासा हुआ है। पंजाब से आए दो युवकों ने हमला किया और वीडियो बनाकर अमेरिका में बैठे आतंकी पासियां को भेजा। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी