हरियाणा की टॉप 10 खबरें:  29 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
हरियाणा की टॉप 10 खबरें:  29 अक्टूबर 2025

हरियाणा में आज का दिन घटनाओं से भरा रहा जहां एक ओर राष्ट्रपति मुर्मू की राफेल उड़ान ने सुर्खियां बटोरीं, वहीं राज्य में सामाजिक और राजनीतिक मोर्चों पर कई बड़ी हलचलें देखी गईं। पढ़िए हरियाणा की 10 सबसे बड़ी खबरें।

1. हरियाणा में लाडो-लक्ष्मी योजना पर बवाल

सरकार की लाडो-लक्ष्मी योजना की पात्र महिलाओं में असमंजस ₹2100 लेने पर BPL कार्ड कटने का डर। महिला एवं बाल विकास मंत्री सीमा त्रिखा बेदी ने कहा, “विपक्ष महिलाओं को भ्रमित कर रहा है।”

2. हरियाणा राज्य ओलंपिक खेलों पर विवाद

दो खेल संघ पहुंचे हाई कोर्ट 12 खेलों को शामिल करने की मांग। फिलहाल सिर्फ 10 खेलों को मिली अनुमति, खिलाड़ियों में नाराज़गी।

3. अंबाला में राष्ट्रपति मुर्मू भरेंगी राफेल में उड़ान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विशेष विमान से अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगी। लगभग 3 घंटे के प्रवास के दौरान वे राफेल में उड़ान भरेंगी। क्षेत्र को “नो ड्रोन जोन” घोषित किया गया है।

4. अंबाला के अभिजीत इंडियन आइडल में चमके

17 वर्षीय अभिजीत ने अंबाला का नाम रोशन किया। बचपन से गाने का शौक, टीचर ने पिता से कहा था “इसे रोकना मत।”

5. अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों पर भड़के यशपाल शर्मा

हरियाणवी अभिनेता यशपाल शर्मा ने कहा, “अमेरिका ने हमारे युवाओं को लात मारकर भगाया, सिर्फ मेडल लाने से हरियाणा नंबर 1 नहीं बनता।”

6. NIFT पंचकूला विवाद: छात्राओं का बयान वायरल

पंचकूला NIFT कैंपस को लेकर बड़ा खुलासा छात्राओं का कहना, “दोस्तों संग पार्टी करना गलत नहीं”। महिला आयोग की चेयरपर्सन बोलीं “लड़के लिबर्टी का गलत फायदा उठाते हैं।”

7. पूर्व कप्तान रानी की शादी की तैयारियां शुरू

कुरुक्षेत्र में 2 नवंबर को पूर्व हॉकी कप्तान रानी रामपाल अपने मंगेतर पंकज से ब्याह रचाएंगी। रिंग सेरेमनी और अखंड पाठ साहिब संपन्न।

8. सोनीपत में लेडी इन्फ्लुएंसर्स की भिड़ंत

दो महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स में झगड़ा एक ने थप्पड़ मारा, दूसरी ने माथे पर सैंडल दे मारा। सिंगर खरकिया-अंजलि के गाने के प्रमोशन इवेंट में हुआ विवाद।

9. जिम में लेडी ट्रेनर जरूरी: महिला आयोग की सिफारिश

हरियाणा महिला आयोग ने खेल विभाग को लिखा पत्र “मेल ट्रेनर के साथ लेडीज असहज महसूस करती हैं, हर जिम में महिला ट्रेनर हों।”

10. कुरुक्षेत्र में एनकाउंटर, बदमाश घायल

CIA स्टाफ ने 17 मामलों में वांटेड बदमाश को पैर में गोली मारकर पकड़ा। दोनों तरफ से 5 राउंड फायरिंग, पुलिस ने हथियार बरामद किए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी