Haryana: कलायत में तालाब किनारे युवक लगाता दिखा नशे का इंजेक्शन, वीडियो वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haryana

Reporter: Ravi Jaist, Edit By: Mohit Jain

Harayana: प्रशासन के तमाम दावों और जागरूकता अभियानों के बावजूद कलायत क्षेत्र में नशा माफिया की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है। ताजा मामला वार्ड नंबर-2 स्थित मोर चढ़ाई तालाब के पास का है, जहां एक युवक सरेआम खुद को नशे का इंजेक्शन लगाते हुए कैमरे में कैद हो गया।

वायरल वीडियो में युवक बेखौफ होकर इंजेक्शन लगाता नजर आ रहा है। इंजेक्शन लगाने के बाद वह काफी देर तक उसी स्थान पर नशे की हालत में बैठा रहा। बताया जा रहा है कि पास की एक छत पर खड़े व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ सप्ताह पहले इसी स्थान पर एक महंत की नशे के ओवरडोज से मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद नशे के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नतीजतन, सार्वजनिक स्थान अब नशेड़ियों और नशा तस्करों के लिए हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं।

वार्ड नंबर-2 के निवासियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बताया कि बस स्टैंड के सामने अशोका मार्केट के पीछे, अग्रसेन पार्क, सजुमा रोड के पास झाड़ियां और निर्माणाधीन परशुराम सामुदायिक केंद्र जैसे स्थान नशेड़ियों के सुरक्षित अड्डे बन चुके हैं। इन इलाकों से गुजरना अब आम नागरिकों, खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए भी खतरे से खाली नहीं है।

नशे की बढ़ती समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक उपासना सिंह से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि केवल जागरूकता रैलियों से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि नशा माफिया के खिलाफ सख्त और ठोस कार्रवाई जरूरी है। लोगों ने चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर पुलिस गश्त बढ़ाने और नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए बड़े तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़

Ambala news 19 feb: मज़ाक बन गया अंबाला बस स्टैंड, 15 बस और 2 चार्जिंग स्टेशन

Ambala news 19 feb : प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के

Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती व्यवस्था को

Women Empowerment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार

Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

REPORT BY: SANJEEV KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI Bhagalpur: बिहार के भागलपुर

Tribal Protest: गरियाबंद में छात्र की मौत पर बवाल, नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम

Tribal Protest: गरियाबंद जिले में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा के छात्र

Wildlife Crime: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में चार अंतर्राज्यीय शिकारी गिरफ्तार

Wildlife Crime: गरियाबंद जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई