Haryana News: अमित शाह ने सीएम नायब सिंह सैनी के किसान-हितैषी फैसलों की सराहना की, हरियाणा को बताया सुशासन का मॉडल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haryana News

रिपोर्ट- अंकुर कपूर

Haryana News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पंचकूला दौरे के दौरान हरियाणा सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज देश में किसान कल्याण, पारदर्शी प्रशासन और तेज निर्णय क्षमता का उदाहरण बनकर उभरा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Haryana News: सहकारी सम्मेलन में कई परियोजनाओं का ई-लोकार्पण

बुधवार को पंचकूला में आयोजित सहकारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होते हुए अमित शाह ने राज्य को कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। उन्होंने भिवानी जिले के सलेमपुर में दूध शीतकरण केंद्र, रेवाड़ी जिले के जाटूसाना स्थित हैफेड आटा मिल और सहकारिता मंत्रालय द्वारा विकसित आईवाईसी पोर्टल का रिमोट के माध्यम से ई-लोकार्पण किया।

इसके साथ ही हरियाणा राज्य सहकारी बैंकों के लाभार्थियों को रुपे-प्लैटिनम डेबिट कार्ड, कृभको द्वारा स्थापित दो एम-पैक्स के अध्यक्षों को पंजीकरण प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। अमित शाह ने कृभको द्वारा तैयार आईवाईसी कार्यक्रमों पर आधारित वार्षिक पुस्तिका का भी विमोचन किया।

Haryana News: 24 फसलों की MSP खरीद बना ऐतिहासिक फैसला

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का साहसिक निर्णय लेकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने बताया कि चुनावी घोषणा के समय इस निर्णय की पुष्टि खुद मुख्यमंत्री ने पूरी जिम्मेदारी के साथ की थी। आज हरियाणा देश का पहला राज्य बन चुका है, जहां 24 फसलों की MSP पर खरीद सुनिश्चित की जा रही है।

Haryana News: 48 घंटे में भुगतान और जल प्रबंधन की मिसाल

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने केवल MSP पर खरीद ही नहीं की, बल्कि 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में भुगतान कर प्रशासनिक दक्षता की नई मिसाल कायम की है। गन्ना किसानों को देश में सबसे अधिक मूल्य देने और सिंचाई योजनाओं के माध्यम से वंचित क्षेत्रों तक पानी पहुंचाने की भी उन्होंने विशेष सराहना की।

उन्होंने ‘पर ड्रॉप–मोर क्रॉप’ योजना के तहत 85 प्रतिशत सब्सिडी और राज्य में 2088 अमृत सरोवरों के निर्माण को दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया।

Haryana News: किसान की खुशी ही सरकार की असली पहचान

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि किसी भी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यही होती है कि उसका किसान खुश हो। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के किसानों को मुस्कुराने का कारण दिया है। साथ ही विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के मंत्र पर चलते हुए हरियाणा आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में और मजबूत स्थान बनाएगा।

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने

Raipur: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में वाहन चालक ने पुलिस से की बदसलूकी, गिरफ्तार

Raipur: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के