,

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Haryana Municipal Elections


Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। उन्होंने इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती और बैसाखी पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

Haryana Municipal Elections: 21 से 25 अप्रैल तक नामांकन, 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटन

घोषणा के अनुसार, निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद 28 अप्रैल को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 10 मई 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। वहीं, जहां आवश्यक होगा, वहां उपचुनाव 12 मई को कराए जाएंगे।

Haryana Municipal Elections: पंचकूला, अंबाला, सोनीपत समेत कई नगर निगम और पालिकाओं में होंगे चुनाव

राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव होंगे। इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा, सांपला व उकलाना नगर पालिकाओं में भी चुनाव कराए जाएंगे।

इसके साथ ही टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, सढ़ौरा और कनीना नगर पालिकाओं में भी चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राज्य के कुछ क्षेत्रों में पंचायत राज संस्थाओं के उपचुनाव भी आयोजित किए जाएंगे।

read also: Chanakya Niti for Wealth : इन 4 गुणों को अपनाने से घर में होती है मां लक्ष्मी की कृपा, जीवन बनता है समृद्ध

चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं और शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने का भरोसा जताया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

Roshan Kumar Arrested: नवगछिया का 50 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी रोशन कुमार गिरफ्तार

Roshan Kumar Arrested नवगछिया जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल

असम बाढ़ पर छलका टीवी एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee का दर्द, मां के फंसे होने का किया खुलासा

Devoleena Bhattacharjee: असम में आई भीषण बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी

Leopard Attack: गन्ने के खेत में तेंदुए का हमला, महिला की मौत से दहला गांव

रिपोर्टर: शमशेर मलिक Leopard Attack, मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के पीपलसाना

Patwari Protest: वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों का एकदिवसीय धरना, सरकार को सौंपा ज्ञापन

Patwari Protest को लेकर छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिला मुख्यालय में राजस्व

Live: दतिया उपचुनाव: 7 राउंड के बाद कांग्रेस आगे, घनश्याम सिंह ने बनाई बढ़त

सातवें राउंड के बाद कांग्रेस को बढ़त Live मध्य प्रदेश की दतिया