ग्वालियर: जेएएच में मरीज को दिखाने आए अटेंडेंट की कार में लगी आग, समय रहते बाहर निकले तो बची जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर | जयारोग्य चिकित्सालय (JAH) परिसर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार अचानक धुएं से भर गई और देखते ही देखते आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि कार में बैठे लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

कैसे हुआ हादसा?

लक्ष्मण सूर्यवंशी नामक व्यक्ति मरीज को लेकर नाका चंद्रवदनी से आए थे। उन्होंने मरीज को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना मौर्य के बंगले पर उतारा और अपनी कार डॉ. यशोधरा गौर के बंगले के बाहर खड़ी कर दी। थोड़ी देर बाद कार से धुआं निकलने लगा।

धुआं उठता देख कार में बैठे चारों लोग तुरंत बाहर निकल गए। कुछ ही क्षणों में कार में आग भड़क उठी और पूरी तरह लपटों में घिर गई।

अस्पताल स्टाफ ने पाया काबू

घटना की जानकारी मिलते ही वर्कशॉप प्रभारी अतर सिंह जाटव और अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और हालात को काबू में लिया।

मार्ग रहा बाधित

इस दौरान करीब 10 मिनट तक केआरएच मार्ग बाधित रहा। आग लगने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरैें.. 1. नक्सलवाद पर सियासी घमासान

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर की सपना शर्मा

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को