GWALIOR: तानसेन समारोह का CM डॉ. मोहन यादव ने किया वर्चुअली शुभारंभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
GWALIOR

पारंपरिक शुरुआत और मुख्यमंत्री का उद्घाटन

Gwalior: विश्वविख्यात तानसेन समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुरू हो गया। सोमवार सुबह तानसेन समाधि स्थल पर हरिकथा, मिलाद, शहनाई वादन और चादरपोशी की गई। शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया और सभी संगीत साधकों को शुभकामनाएं दीं।

सम्मान और संस्कृति का संगम

समारोह में मुंबई के शास्त्रीय गायक पंडित राजा काले को वर्ष 2024 और कोलकाता के प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित तरुण भट्टाचार्य को वर्ष 2025 के राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण से सम्मानित किया गया। वहीं मंडलेश्वर की साधना परमार्थिक संस्थान समिति को वर्ष 2024 तथा ग्वालियर की रागायन संगीत समिति को वर्ष 2025 का राजा मानसिंह तोमर सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तानसेन के सुरों ने ग्वालियर को वैश्विक पहचान दिलाई है।

भव्य मंच और आयोजन की गरिमा

तानसेन समाधि परिसर में ऐतिहासिक चतुर्भुज मंदिर की थीम पर बनाए गए भव्य मंच से समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने की। उन्होंने कहा कि तानसेन समारोह पिछले 101 वर्षों से भारतीय शास्त्रीय संगीत की आत्मा और स्वर साधना की निरंतर यात्रा का प्रतीक है।

आज के कार्यक्रम
प्रातः 10 बजे भारतीय संगीत महाविद्यालय, ग्वालियर में ध्रुपद गायन का आयोजन होगा। इसके बाद सुनील पावगी द्वारा हवाईयन गिटार, रीतेश और रजनीश मिश्र का युगल गायन तथा घनश्याम सिसौदिया द्वारा सारंगी वादन प्रस्तुत किया जाएगा।
शाम 6 बजे ध्रुपद केंद्र, ग्वालियर में ध्रुपद गायन होगा। इसके बाद पद्मविभूषण अमजद अली खान अपने पुत्र अमान और अयान अली खान के साथ सरोद जुगलबंदी प्रस्तुत करेंगे। साथ ही रसिका गावड़े और पद्मश्री सुमित्रा गुहा की शास्त्रीय गायन प्रस्तुतियां होंगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

PM Awas Yojana Corruption: PM आवास योजना में घूसखोरी का खुलासा, दूसरी किस्त के नाम पर वसूली का आरोप

PM Awas Yojana Corruption: लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र से प्रधानमंत्री आवास योजना

Raipur Knife Attack: रायपुर में फिर चाकूबाजी, पुराने विवाद में युवक पर हमला, हालत गंभीर

Raipur Knife Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से भीषण

Horoscope: 1 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानें सभी 12 राशियों के हाल

Horoscope: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार 1 अप्रैल 2026 का दिन कई

Amarwara में प्राइवेट स्कूलों को खुली छूट, जांच के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति, अभिभावक जाएं तो जाएं कहां ?

रिपोर्ट- राकेश चांदवंशी Amarwara : छिंदवाड़ा, जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा की कार्यप्रणाली

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा