ग्वालियर में पुलिस की सख्ती: सोशल मीडिया से 260 से ज्यादा भड़काऊ पोस्ट हटाईं, 15 को कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्टों के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने 15 को कोई सार्वजनिक कार्यक्रम न करने का निर्णय लिया है। इस बीच पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय निगरानी रखते हुए 260 से अधिक भड़काऊ पोस्ट हटाईं और 50 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किए हैं।

बलवा परेड अभ्यास के दौरान आरक्षक घायल

शनिवार को एसएसपी धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रूम में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसी के तहत बहोड़ापुर स्थित पुलिस लाइन में बलवा परेड का अभ्यास भी कराया गया। अभ्यास के दौरान अश्रु गैस के गोले के टुकड़े से आरक्षक संतोष भदौरिया घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में दो टांके लगे।

भीड़ नियंत्रण का रिहर्सल

अभ्यास में शहर के सभी थानों और पुलिस लाइन के जवान शामिल हुए। दो टीमों में बंटकर भीड़ नियंत्रण की रिहर्सल की गई, जिसमें अश्रु गैस के गोले दागे गए और भीड़ को तितर-बितर करने की कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी और जवान बलवा किट हमेशा अपने वाहनों में रखें, नियमित रूप से उसकी साफ-सफाई और अभ्यास करें, ताकि आपात स्थिति में किसी को थाने या लाइन भागना न पड़े।

अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

इस बीच, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा पर दर्ज FIR के विरोध में अधिवक्ताओं ने जिला कोर्ट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसपी और कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी की और पुतले फूंके। अनिल मिश्रा पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा है, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Pithampur: श्मशान घाट में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू

संवाददाता: सुनील ठोसरे घटना का विवरण Pithampur पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर

National Voters Day Sheohar: राष्ट्रीय मतदाता दिवस

REPORT: Sanjeet Kumar National Voters Day Sheohar: लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को

Hyderabad : फर्नीचर दुकान में भयंकर आग, 5 लोगों की मौत; जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

भीषण आग और रेस्क्यू ऑपरेशन Hyderabad हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में स्थित

Pithampur: श्मशान घाट में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू

संवाददाता: सुनील ठोसरे घटना का विवरण Pithampur पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर

Cooking : ढाबा स्टाइल कड़क और खुशबूदार चाय कैसे बनाएं: घर पर आसान तरीका

Cooking कड़क चाय बनाने के लिए जरूरी सामग्री Cooking स्टेप-बाय-स्टेप विधि Cooking

Republic Day special: मिसाइल, ड्रोन और एआई हथियारों में भारत कितना आत्मनिर्भर हुआ?

स्वदेशी हथियारों की बढ़ती ताकत, आयात से डिजाइन तक का सफर Republic

Sehore : 75 वर्षीय बुजुर्ग का प्रेरणादायी निर्णय, मरणोपरांत किया देहदान

Report: Pramnarayan समाज सेवा की मिसाल बने मोहनलाल माहेश्वरी Sehore सीहोर शहर

Umaria : बदहाल 108 एंबुलेंस सेवा, मरीजों की जान पर भारी

रिपोर्ट: विकास तिवारी चार घंटे तक नहीं पहुंची संजीवनी, मरीज की हालत

Ujjain : राहगीरी आनंद उत्सव में उमंग से सराबोर हुई उज्जैन की सड़कें

रिपोर्टर: विशाल दुबे मुख्यमंत्री की सहभागिता से बढ़ा आयोजन का उत्साह Ujjain

Accident thrasher : दोनों हाथ गंवाने के बाद भी न हार मानी, 10 साल से बना रहे चाय: संतोष की प्रेरक कहानी

संवाददाता: रत्नेश डेहरिया दुर्घटना और जीवन की चुनौती Accident हर्रई के संतोष

Dabra : गलत रिपोर्ट देने पर पटवारी हीरा सिंह कुर्रे निलंबित

संवाददाता संतोष सरावगीर नामांतरण में रिपोर्ट में मिली अनियमितता Dabra ग्वालियर के

Morena : नगर निगम अधिकारी पर दिन-दहाड़े जानलेवा हमला

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल आधा दर्जन बदमाशों ने किया हमला Morena मुरैना

NEIAH: राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का गौरव – डॉ. द्विवेदी NEIAH सलाहकार समिति के सदस्य बने

NEIAH: इंदौर के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी को भारत सरकार