,

Gwalior: यूपी के मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी के काफिले पर खुलेआम हमला, आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gwalior

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी के काफिले पर ग्वालियर में हमला हो गया है। बदमाशों के झुंड ने मंत्री के पीएसओ से पिस्टल छीनकर उससे और ड्राइवर से मारपीट भी की। मंत्री को भी चोटे आई हैं। इस मामले में ग्वालियर पुलिस ने अब तक 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला शुक्रवार की देर शाम का है जब उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी आगरा में कार्यक्रमों में शामिल होकर अपने गृह जिले ललितपुर लौट रहे थे। इस दौरान ग्वालियर के बिलौआ थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक पलटने से जाम लग गया था। इसी जाम में फंसे बाइक सवार बंटी यादव से मंत्री के पीएसओ का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बंटी यादव ने 15 से 20 साथियों के साथ मिलकर मंत्री के काफिले पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान ड्राइवर और मंत्री के पीएसओ की मारपीट की।

12 आरोपी गिरफ्तार

बंटी यादव और उसके साथियों ने मिलकर मंत्री कोरी के पीएसओ की पिस्टल भी छीन ली। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी ने बिलौआ थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस दौरान मौके पर डीआईजी और आईजी भी मौजूद थे। मंत्री की शिकायत पर पुलिस ने 15 लोगों पर मामला दर्ज किया है और जाँच शुरू की।

पीएसओ की पिस्टल रिकवर

बता दें, मनोहर लाल मन्नू कोरी उत्तर प्रदेश के श्रम और रोजगार राज्य मंत्री हैं। काफिले पर हमले की जानकारी मिलते ही मौके पर डीआईजी एसपी समेत पुलिस के तमाम अफसर पहुंचे और घटना को अंजाम देने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीएसओ की पिस्टल भी बरामद कर ली गई। इस हमले में काफिले में मौजूद सुरक्षाकर्मियों के साथ मंत्री मन्नू कोरी को भी मामूली चोटें आईं।

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए